एक्सप्लोरर

MP News: कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी मोहन यादव सरकार, वीडी शर्मा ने किया एलान

Bhopal News: वीडी शर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज श्री रामलला की कारसेवा में गए अचल सिंह से मिल रहा हूं. आज अचल सिंह का मन गदगद है कि रामलला मंदिर में विराजेंगे.

Ramlala Pran Pratishtha: भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई राज्य के सभी कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल के कोलार के पास ग्राम थुआखेड़ा में कारसेवक अचल सिंह का सम्मान करते हुए कहा कि साल 1992 में अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर बने ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया था.

वीडी शर्मा ने कहा, "कारसेवकों ने कहा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, आज उसी स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं और इसके साथ कारसेवकों का संकल्प भी पूरा होने जा रहा है."

'ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया'
प्रदेशाध्यक्ष ने कारसेवक अचल सिंह और उनके परिवार को अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित करते हुए कहा, "बीजेपी प्रदेशभर के कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराएगी. छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थान पर बने कलंक के उस ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया. भोपाल के कारसेवक अचल सिंह भी वर्ष 1992 में अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने वालों में शामिल थे. अचल सिंह विवादित ढांचे पर चढ़े थे और वहां से गिरे, जिसके बाद से वे चल-फिर नहीं सकते. अचल सिंह का आधा शरीर काम नहीं करता है."

'आज अचल सिंह का मन गदगद है'
वीडी शर्मा ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि आज रामलला की कारसेवा में गए अचल सिंह से मिल रहा हूं. आज अचल सिंह का मन गदगद है कि रामलला मंदिर में विराजेंगे. कारसेवकों ने कहा था कि "रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे", आज मंदिर वहीं बना है." इस मौके पर कारसेवल अचल सिंह ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने कारसेवकों को याद किया."

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संग 'राम भजन' करते दिखे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, बजाया मंजीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget