एक्सप्लोरर

Eid Ul Fitr: उज्जैन में ईद पर की गई अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा के विशेष इंतजाम, कई जगह ड्रोन से रखी जा रही है नजर

Ujjain News: कोरोना के चलते 2 साल से ईद का जश्न फीका पड़ गया था. इस बार कोरोना का प्रभाव कम होने की वजह से बिना किसी पाबंदी के ईद मनाई जा रही है. ईदगाह पर शहर काजी खलीकुर्हमान ने ईद की नमाज अदा करवई.

उज्जैन: हमारे शहर में हमेशा अमन-चैन कायम रहे. यहां पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिले और इस शहर को किसी की नजर न लग जाए... इसी दुआ के साथ उज्जैन की ईदगाह में नमाज अदा की गई. नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद (Eid) की बधाइयां दीं. इसके साथ ही परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) और अक्षय तृतिया (Akshaya Tritiya) का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इतने सारे त्योहार एक साथ पड़ने की वजह से पुलिस (Police )ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम (Security Arrangements) किए हैं. कई जगह ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है. 

कोरोना महामारी के चलते 2 साल से ईद का जश्न फीका पड़ गया था. इस बार कोरोना का प्रभाव कम होने की वजह से बिना प्रतिबंधों के ईद पर्व मनाया जा रहा है. मंगलवार सुबह ईदगाह पर शहर काजी खलीकुर्हमान ने ईद की नमाज अदा करवाई. ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दीं. आज दिनभर ईद का जश्न मनाया जाएगा. 

रतलाम, देवास, नीमच, मंदसौर, शाजापुर में भी रही ईद की धूम

उज्जैन संभाग के रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा में भी ईद की धूम देखने को मिल रही है. बाजार में लोग गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं. रमजान के पाक महीने के बाद ईद का पर्व मुस्लिम समाज को बेसब्री से इंतजार रहता है. 

ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर

त्योहारों का मौसम होने की वजह से पुलिस विभाग द्वारा पूरे संभाग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस विभाग के आला अधिकारी संभाग भर में निगाह जमाए हुए हैं. आज परशुराम जयंती के साथ-साथ अक्षय तृतीया होने की वजह से विशेष एहतियात बरती जा रही है. उज्जैन में ड्रोन कैमरे से निगाह रखी जा रही है. इसके अलावा रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, आगर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें

MP News: उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर से पकड़ी गई अवैध शराब, जानिए पकड़ी गई शराब की कीमत

MP में शाहरुख खान, धोनी, कोहली और रोहित शर्मा के खिलाफ जनहित याचिका दायर, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget