एक्सप्लोरर

MP News: खतना कांड मामले में पुलिस की जांच जारी, कई लोग हुए गिरफ्तार, इन संगठनों को शामिल होने की आशंका

इंदौर में हुए खतना कांड मामले में पुलिस की जांच जारी है.  पुलिस ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान जैन धर्म के बच्चे का खतना कराने के मामले में आरोपी के मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया

Indore News: इंदौर में हुए खतना कांड मामले में पुलिस की जांच जारी है.  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान जैन धर्म के बच्चे का खतना कराने के मामले में आरोपी के मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस प्रकरण में आरोपी इलियास और बच्चे की मां पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं. 
 
मकान किराए पर देने की जानकारी पुलिस थाने पर नही दी थी 
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि जिस मकान में बच्चे का खतना किया गया उसके मकान के मालिक मोहम्मद नौशाद ने इलियास को ये मकान किराए पर दिया था. जांच में सामने आया कि मकान किराए पर देने के बाद मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस थाने पर नहीं दी थी जबकि मकान मालिक को किराएदार की जानकारी थाने पर देना जरूरी होता है. ऐसे में नियमों का उल्लंघन करना पाया गया है.  पुलिस अब इस मामले में इस्लामिक संगठनों के एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी संगठन के कहने पर तो आरोपी को मकान मालिक ने मकान किराए पर नहीं दिया था.
 
ये था मामला 
इंदौर में एक 9 साल के जैन धर्म के बच्चे को जबरदस्ती फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुस्लिम बना दिया गया था. धर्म परिवर्तन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. यहां तक कि मासूम बच्चे को मुस्लिम तालीम तक दी जा रही थी. उसका नाम मनन से बदल कर मन्नान अहमद रख दिया गया. 
 
आई-बस में सवारी,  इंदौर पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों और उनकी सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं उनके लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने तथा लोगों में इस संबंध में सामाजिक जन चेतना लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी तारतम्य में महिला सुरक्षा शाखा की निरीक्षक क्लेयर डामोर व स्टाफ, सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विक्रम देवड़ा ,नेशनल मेडलिस्ट हिमांशी जाट की टीम, आई बस में सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को केंद्रित करते हुए आई बस में आम यात्री बनकर पहुंची. टीम ने उन्हें, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनके शोषण एवं मानवदुर्व्यपार आदि के बारें में बताया तथा इनकी रोकथाम हेतु संचालित पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर, डायल-100 /112 और साइबर हेल्पलाईन, ऊर्जा डेस्क, आदि के बारे में जानकारी देते हुए पैंपलेट्स बाटें. 

यह भी पढ़े: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के अपने इन तीन नेताओं को सौंपी महत्वपू्र्ण जिम्मेदारी, जानें किसे मिला क्या काम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget