एक्सप्लोरर

MP: इस एयरपोर्ट से खुलेंगे पर्यटन और विकास के नए रास्ते, जानिए क्या है खासियत

MP New Airports: PM मोदी ने 31 मई को भोपाल से दतिया और सतना के नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण किया. यह ऐतिहासिक कदम मध्य प्रदेश के पर्यटन, उद्योग और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा.

Datia and Satna Airports News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 मई) लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने दतिया और सतना के नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण भोपाल से ही किया. इन दोनों हवाई अड्डों के शुभारंभ से मध्य प्रदेश के 2 प्रमुख क्षेत्रों में यातायात, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी.

क्यों खास है दतिया एयरपोर्ट?
दतिया एयरपोर्ट का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह 124 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें 1.81 किलोमीटर लंबा रन-वे, दो चेक-इन काउंटर और 50 कारों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है. फ्लाई बिग एयरलाइन की 19 सीटर विमान सेवा यहां से सप्ताह में 4 दिन संचालित की जाएगी.

श्रद्धालुओं के लिए यह एयरपोर्ट खासा फायदेमंद रहेगा क्योंकि दतिया धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है. एयरपोर्ट पर पेयजल, टेंट, सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई, मेडिकल, एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं के साथ गर्मी को ध्यान में रखते हुए ओआरएस पैकेट, अस्थायी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की भी व्यवस्था की गई है.

जानिए सतना एयरपोर्ट की खासियत
वहीं सतना एयरपोर्ट की बात करें तो इसका निर्माण ₹37 करोड़ की लागत से पुरानी हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण कर किया गया है. 31 अक्टूबर 2024 को निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया और 20 दिसंबर 2024 को डीजीसीए द्वारा संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया. 1200 मीटर लंबे रनवे के साथ, इस एयरपोर्ट पर 19 सीटर विमानों की आवाजाही की सुविधा होगी. एक समय में 2 विमानों की पार्किंग की क्षमता भी यहां उपलब्ध कराई गई है, जिससे इसका प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

सतना एयरपोर्ट पर 750 वर्गमीटर में टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर, वीआईपी लाउंज, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाएं और आधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट की 5.5 किमी लंबी बाउंड्री वॉल इसे सुरक्षित बनाती है. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल सतना बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे. इन दोनों हवाई अड्डों का शुभारंभ मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करेगा.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget