एक्सप्लोरर

MP: PM नरेंद्र मोदी का धार दौरा, 17 सितंबर को रूट बदला, जानें कौन से वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

PM Modi Dhar Visit: प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को भैंसोला मध्य प्रदेश के धार पहुंचेंगे. भारी और मध्यम माल वाहक वाहन प्रतिबंधित होंगे. सवारी वाहन को केवल कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए अनुमति होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 17 सितंबर 2025, बुधवार को पी.एम. मित्र मैगा पार्क, भैंसोला, जिला मध्य प्रदेश के धार में आगमन प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम में जिला धार, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इन्दौर, अलीराजपुर, देवास, खरगौन और बड़वानी से बड़ी संख्या में बसों एवं चार-पहिया वाहनों से आम जनता सम्मिलित होगी.

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों को सुगमता से और दुर्घटना रहित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सभी प्रकार के भारी और मध्यम माल वाहक वाहन (जैसे 407) को प्रस्तावित मार्गों पर प्रतिबंधित किया जाएगा.

झाबुआ धार रतलाम मार्गों पर वाहन प्रतिबंध 

17 सितंबर को प्रातः 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक झाबुआ से धार की ओर आने-जाने वाले सभी प्रकार के भारी एवं माल वाहक वाहन प्रतिबंधित होंगे, जबकि वैकल्पिक मार्ग दाहोद, भावरां, अम्बुआ, अलीराजपुर, कुक्षी, मनावर, अमझेरा, धार, धरमपुरी, धामनोद से इन्दौर की ओर उपलब्ध होंगे.

झाबुआ से रतलाम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन प्रतिबंधित होंगे, जबकि वैकल्पिक मार्ग झाबुआ से मेघनगर, थादंला, बामनिया, रतलाम की ओर रखा गया है.

कार्यक्रम स्थल के लिए वाहनों की एकांगी मार्ग व्यवस्था

इसके अलावा, पैटलावद से भैंसोला होकर बदनावर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन प्रतिबंधित होंगे और जो वाहन कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे, उनके लिए सभी प्रकार के सवारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे, उनके वैकल्पिक मार्ग पैटलावद से मेघनगर, थादंला, बामनिया, रतलाम और बदनावर की ओर हैं.

मुख्य कार्यक्रम स्थल भैंसौला की ओर केवल वही सवारी वाहन आएंगे जिनका कार्यक्रम में सम्मिलित होना है, शेष सभी सवारी वाहन प्रतिबंधित किये जायेगें. बदनावर से भैंसौला का मार्ग प्रातः 7 बजे से एकांगी मार्ग (One Way) होगा, अर्थात यह मार्ग केवल कार्यक्रम स्थल भैंसौला तक आने वाले वाहनों के लिए ही उपयोग किया जा सकेगा.

पेटलावद से भैंसौला प्रातः 10 बजे तक केवल वही वाहन जा सकेंगे जिन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होना है. प्रातः 10:00 बजे के बाद यह मार्ग उपयोग नहीं किया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget