एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: 70 साल बाद भारत में दिखाई देंगे चीते, पीएम मोदी के जन्मदिन पर आ रहे 8 चीतों के लिए बनाया ये प्लान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर वन्य जीव एवं पर्यावरण मंत्रालय, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने की तैयारी कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश को में चीतों की वापसी होने जा रही है. करीब 70 साल बाद भारत में दोबारा चीता दिखाई पड़ेंगे. भारत की विरासत को दोबारा स्थापित किया जाएगा. पीएम मोदी की उपस्थिति में 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीता छोड़े जाएंगे. ये चीते नामीबिया से भारत लाए जा रहे हैं. जिन्हें 16 सितंबर को नामीबिया की राजधानी विंडहॉक से एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है. 

वन्य जीव एवं पर्यावरण मंत्रालय, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने की तैयारी कर रहा है. नामीबिया से करार के चलते सबसे पहले 17 सितम्बर को 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं . जबकि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाने को लेकर दोनो देशों के बीच बात अंतिम दौर में है. अफ्रीका की टीम ने भारत का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया है. वह तैयारियों से संतुष्ट है.

इन 8 चीतों के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. इनको अलग-अलग क्रेट में बिना ट्रेंकुलाइजर के विशेष विमान से भारत लाया जाएगा. यात्रा के दौरान वेटरनरी डॉक्टर भी उनके साथ उड़ान में होंगे. 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जायेंगे. इस दौरान उन्हें 1 महीने तक क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा.  

आइए हम आपको बताते हैं कि इन चीतों के भारत में लाने का प्लान क्या है और कैसे उन्हें  कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा

  • अभी 5 मादा और 3 नर चीते लाए जा रहे हैं.
  • चीतों को विशेष विमान से लाया जा रहा है
  • इसके लिए नामीबिया सरकार से एमओयू किया गया है
  • 16 सितम्बर को नामीबिया से विशेष विमान में लाया जाएगा और 17 सितंबर को सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे
  • यहां से हेलीकॉप्टर के द्वारा कूनो नेशनल पार्क चीते ले जाए जायेंगे
  • 17 सितंबर को पीएम मोदी के सामने उन्हें जंगल में छोड़ा जायेगा.
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश को विशेष उपहार मिलेगा.
  • ये पहली बार होगा जब कोई मांसाहार पशु एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप लाया जा रहा है.
  • कूनो नेशनल पार्क को चीता सेंचुरी के रूप में डेवलप करने की कोशिश है.
  • ये पूरा प्रोजेक्ट 5 साल का है. अभी 8 चीते आ रहे हैं. 12 चीते साउथ अफ्रीका से लाए जायेंगे.
  • इस कार्यक्रम के तहत कुल 55 चीते लाए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget