एक्सप्लोरर

PM Modi MP Visit: मध्य प्रदेश की जनता को साधने फिर आ रहे PM मोदी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के शुभारंभ के साथ करेंगे जनसभा

PM Modi MP Visit: सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक स्व. अरविंद भाई मफत लाल की 100वीं जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

PM Modi in Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 अक्टूबर को एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी चित्रकूट के जानकीकुंड परिसर में स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे. वे अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके अलावा, पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.45 पर दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे. यहां से वह चित्रकूट के लिए हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे. 1.40 मिनट पर मोदी चित्रकूट पहुंचेंगे. वे एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे. पीएम मोदी श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय में पुस्तकालय भी पहुंचेंगे. इसके बाद जानकीकुंड अस्पताल (मध्य प्रदेश) परिसर में स्थित अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी परिसर में ही स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे.

सियाराम कुटीर भी जाएंगे पीएम मोदी
बताया गया है कि दोपहर 2.25 पर वह कार द्वारा प्रस्थान कर विद्या धाम जानकीकुंड स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे. 3.15 पर वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने तुलसीपीठ (कांच मंदिर) पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री मोदी जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की तीन किताबों का विमोचन करेंगे. प्रधानमंत्री चित्रकूट में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात कर उनके द्वारा पाणिनी अष्टाध्यायी पर लिखी गई टीका का विमोचन करेंगे. जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्र प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री का सियाराम कुटीर जाना भी तय है. वह भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

शाम को खजुराहो जाएंगे पीएम मोदी
मिनट टू मिनट प्रोग्राम के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर 3.20 से लेकर 4.00 बजे तक किताब का विमोचन करेंगे. कांच मंदिर का दर्शन और लगभग 10 मिनट तक जगद्गुरु से विशेष वार्तालाप करेंगे. शाम 4.05 पर प्रधानमंत्री तुलसीपीठ से हेलीपैड पहुंचेंगे. यहां से 4.15 पर वह खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक स्व. अरविंद भाई मफत लाल की 100वीं जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद पीएम जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय परिसर में तैयार किए गए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने भरा नामांकन, जानें- उनके पास कितनी है संपत्ति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget