एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने भरा नामांकन, जानें- उनके पास कितनी है संपत्ति?

MP Assembly Elections 2023 News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का भी खुलासा किया है

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बेटे जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राघौगढ़ (Raghogarh) सीट से नामांकन दाखिल किया है. चुनावी हलफनामे में जयवर्धन सिंह ने अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है. जिसके मुताबिक उनके पास 25.55 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. वहीं, उनकी पत्नी 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की मालकिन है.
 
जयवर्धन सिंह ने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 6.97 करोड़ रुपये की चल संपत्ति  और 18.58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास 4.64 करोड़ की चल और 2.54 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. जयवर्धन ने अपने आय का स्रोत भी हलफनामा में बताया  है. उन्होंने हलफनामा में लिखा, ''मैं विधायक हूं. मुझे वेतन और भत्ता मिलता है. इसके अलावा मुझे किराए, ब्याज और कृषि से आय होती है. जबकि जीवनसाथी को किराए, ब्याज और व्यापार से आय होती है.''

पिता दिग्विजय सिंह भी थे काफिले में मौजूद
राघौगढ़ से वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह जब नामांकन भरने निर्वाचन ऑफिस जा रहे थे तो उनके साथ पिता और पूर्व सीएम दिग्विजय और कार्यकर्ता मौजूद थे. जयवर्धन ने हलफनामे में अपनी उम्र 37 साल बताई है. 

राज्य के सबसे कम उम्र के विधायक बने थे
सबसे पहले जयवर्धन ने कांग्रेस के टिकट से राघोगढ़ से ही 2013 में चुनाव लड़ा था और 59,000 वोटों से जीते थे. बताया जाता है कि उस साल वह सबसे ज्यादा वोट मार्जिन से जीतने वाले कांग्रेस विधायक थे. 2018 में उन्होंने फिर चुनाव लड़ा और जीत गए. जब 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी थी तो उन्हें शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. यहां मतदान 17 नवंबर को कराया जाएगा जबकि 3 दिसंबर को मतगणना है जिस दिन यह तय होगा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी या बीजेपी सत्ता फिर दोहराएगी. 

ये भी पढ़ें- MP Election 2023 'देर आए दुरुस्त आए', एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के लिए सिंधिया ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget