एक्सप्लोरर

MP News: Paytm के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नौकरी को लेकर परेशान थे गौरव गुप्ता

Indore Paytm Employee Suicide: गौरव की 8 साल पहले शादी हुई थी. उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 7 साल की दो साल है. पत्नी मोहिनी का कहना है कि गौरव को अपनी नौकरी जाने का डर लगा रहता था.

Paytm Employee Suicide: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम गौरव पिता सुरेश गुप्ता 40 साल निवासी स्कीम नंबर 78 है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नौकरी को लेकर परेशान थे.

हालांकि परिजनों ने बताया कि गौरव ने उन्हें कहा था कि पेटीएम में उन्हें कोई परेशानी नहीं है. आत्महत्या को लेकर अभी किसी तरह के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं.

लसूड़िया टीआई तारेश कुमार सोनी के मुताबिक गौरव इंदौर में ही पेटीएम ऑपरेशन फील्ड मैनेजर थे. पत्नी मोहिनी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से नौकरी को लेकर तनाव में थे. उन्हें नौकरी जाने का डर था. शंका है कि इसी कारण से उन्होंने सुसाइड किया है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

8 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक गौरव की 8 साल पहले शादी हुई थी. उसकी दो बेटियां हैं एक 7 साल की और दूसरी बेटी 2 साल की. उनके ग्वालियर वाले घर में बुजुर्ग माता-पिता और बड़ा भाई है.

एक सप्ताह पहले ही ससुर ने लिया था फ्लैट
पुलिस के मुताबिक गौरव गुप्ता जिस फ्लैट में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे वह एक सप्ताह पहले ही उनके ससुर ने खरीदा था. गौरव की साली पूनम भी उनके साथ रहती थी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इंदौर लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार लगभग फाइनल? रेस में ये नाम सबसे आगे

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget