एक्सप्लोरर

MP Politics: पन्ना के कलेक्टर बोले- अगले 25 साल तक रहेगी BJP की सरकार, वीडियो वायरल

Panna Collector Viral Video: मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने पन्ना के कलेक्टर के इस बयान को प्रशासनिक अधिकारी अधिकारियों की मर्यादा और नियम-कायदे के खिलाफ बताया है.

Jabalpur News: पन्ना जिले के कलेक्टर एस के मिश्रा (Panna Collector SK Mishra) के विवादित बयान से मध्य प्रदेश में राजनीतिक में बवाल मच गया है.वे एक वायरल वीडियो में यह कहते सुने जा जा रहे हैं कि बीजेपी (BJP) की यह सरकार अगले 25 साल तक रहनी चाहिए. जनता को किसी बहकावे-भरमाने में नहीं आना चाहिए. इसी शिद्दत के साथ शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chouhan) के साथ बने रहना चाहिए. यहां बताते चले कि मिश्रा के खिलाफ पूर्व में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) ने भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे राजनीतिक एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.

कहां और क्या बोले कलेक्टर साहब

दरसअल,पन्ना कलेक्टर एसके मिश्रा बुधवार को बीजेपी की विकास यात्रा के दौरान अमानगंज पहुंचे थे.इसी दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दे डाला.गुरुवार को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.किसी नेता की तरह अपने भाषण में कलेक्टर मिश्रा कह रहे हैं,"यह सरकार 25 साल तक और रहनी चाहिए.आम जनता किसी के बहकावे-भरमाने में न आए.यह आजादी का अमृतकाल चल रहा है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश की आजादी का 75वां वर्ष चल रहा है.25 साल बाद शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा.उनका सपना है कि जब शताब्दी वर्ष हो,तब भी यह सरकार रहे.ऐसे में आपको इसी मेहनत के साथ आगामी 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है.किसी के भटकाने या बहकावे में आने की जरूरत नहीं है."

यह वायरल वीडियो अमानगंज नगर परिषद के कार्यक्रम का है. वहां विकास यात्रा के बाद हुई आमसभा में कलेक्टर एसके मिश्रा पहुंचे थे.इस बयान के बाद कांग्रेस ने कलेक्टर मिश्रा के आचरण पर सवाल उठाते हुए उनकी शिकायत निर्वाचन आयोग और आईएएस एसोसिएशन से करने की बात कही है.वहीं,कलेक्टर एसके मिश्रा ने विवाद के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.प्रशासनिक अधिकारियों का काम सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है,जो हम कर रहे हैं.

कांग्रेस ने याद दिलाई मर्यादा

प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने कलेक्टर के इस बयान को प्रशासनिक अधिकारी अधिकारियों की मर्यादा और नियम-कायदे के खिलाफ बताया है.उन्होंने कहा कि पन्ना कलेक्टर एसके मिश्रा बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं.कांग्रेस पार्टी सभी उचित फोरम पर उनकी शिकायत करेगी.

गौरतलब है कि अगस्त 2022 में एक चुनाव याचिका पर सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल ने पन्ना कलेक्टर एसके मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी.ओपन कोर्ट में जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा पोलिटिकल एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अधिकारी इस पद पर कार्य करने के योग्य नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक… कांग्रेस में सिर फुटौव्वल पर अंदर की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget