एक्सप्लोरर

MP के पन्ना की सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से 4 मजदूरों की मौत

Panna Cement Factory Incident: पन्ना सीमेंट प्लांट में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. हालांकि इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है.

Panna Cement Factory Incident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में आज गुरुवार (30 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी. इसी दौरान अचानक सेंटरिंग गिर गई, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 मजदूर घायल हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर एंट्री पूरी तरह से रोक दी गई है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं.

मुआवजे का ऐलान
इस मामले पर डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि घटनास्थल का दौरा करने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फैक्ट्री की तरफ से मृतक परिवारों को 18-18 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा घायल श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी. इतना ही नहीं जब तक वे अस्पताल से ठीक होकर घर नहीं लौटते हैं तब तक उन्हें राशि के साथ-साथ वेतन भी दिया जाएगा.

फैक्ट्री की सातवीं मंजिल पर हुई घटना
डीआईजी ने चर्चा के दौरान बताया कि फैक्ट्री की सातवीं मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान अचानक स्लैब नीचे दे गई. इस हादसे में कई मजदूर दबकर घायल हो गए जबकि चार मजदूर कल के ग्रास में समा गए. घटना में कुछ मजदूरों को गंभीर चोट आई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

दरअसल, जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है. जेके सीमेंट फैक्ट्री में आज सुबह मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे. तभी अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब गए. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ इस बात की आधिकारिक तौर पर प्लांट के अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. फिलहाल स्लैब गिरने को ही हादसे की वजह बताया जा रहा है. 

उमंग सिंघार ने जताया दुख
इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से हुए हादसे में कई लोगों के मरने की सूचना हृदय विदारक है. इस घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

सरकार मृतकों के परिजनों को दे उचित मुआवजा- उमंग सिंघार
उन्होंने आगे कहा, "सरकार द्वारा घटना में मृत और घायलों के आंकड़ों की सही जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है. मोहन सरकार को इस घटना की शीघ्र जांच कराकर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाना चाहिए और इस घटना में सरकार द्वारा मृतकों को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाना चाहिए."

य़े भी पढ़ें- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के रिसेप्शन वाले दिन बुलाई गई किसानों की बैठक, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget