एक्सप्लोरर

 MP News: अब हर परीक्षा के लिए नहीं लगेगा अलग-अलग शुल्क, CM शिवराज ने किया 'वन टाइम एग्जामिनेशन फीस' का एलान

One Time Examination Fees: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के युवाओं और बेरोजगारों को साधने की कोशिश की है. इसके तहत वन टाइम परीक्षा शुल्क योजना की शुरुआत की गई है.

One Time Examination Fees Scheme: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले हर एग्जाम और इंटरव्यू के लिए केवल एक बार ही फीस भरनी होगी. इसके बाद आप जितनी चाहें उतनी परीक्षाएं दे सकते हैं. इस योजना का नाम है 'वन टाइम एग्जामिनेसन फीस स्कीम'. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अगर पांच फॉर्म भर रहे हैं और सभी की फीस 400 रुपये है. ऐसे में व्यक्ति को 2000 रुपये भरने पड़ते हैं. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. अब आपको केवल एक बार परीक्षा शुल्क देना होगा, उसके बाद जितने चाहें उतने एग्जाम और इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं. 

नहीं होगी अलग-अलग शुल्क की जरूरत
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार एक फैसला कर रही है. हमारे बच्चों को सरकारी परीक्षा के लिए अलग-अलग जगह फॉर्म भरने पड़ते हैं और अलग-अलग जगह परीक्षा शुल्क भी अलग-अलग लगता है. अब केवल एक बार ही, वन टाइन परीक्षा शुल्क जमा करना होगा और सभी इंटरव्यू में वह भाग ले सकेंगे. हर परीक्षा के लिए, हर नौकरी के लिए अलग-अलग शुल्क की जरूरत नहीं होगी. 

शहीद दिवस पर सीएम शिवराज ने याद किया सभी शहीदों को
आजाद होने के बाद तत्कालीन सरकारों ने जब आजादी का इतिहास पढ़ाया, तो केवल एक खानदान के बारे में बताया गया. हमें बताया गया कि भारत को आजादी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने दिलाई. इंदिरा जी ने दिलाई, गांधी जी ने दिलाई. मैं गांधी जी के योगदान को प्रणाम करता हूं. लेकिन, हम भूल गए रानी लक्ष्मी बाई को, तात्या टोपे को, नानासाहेब पेशवा को, लाला हरिदयाल को, अमर शहीद उधम सिंह को. 

यह भी पढ़ें: MP News: सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल बनीं AAP मध्य प्रदेश की अध्यक्ष, संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने सौंपी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget