एक्सप्लोरर

'2 साल में अमेरिका जैसी होंगी MP की सड़कें', नितिन गडकरी का ऐलान, CM मोहन यादव ने कहा थैंक्यू

MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धार जिले में 328 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आने वाले सालों में सड़कों पर बहुत काम होगा.

Nitin Gadkari On MP Roads: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने धार जिले में गुरुवार (10 अप्रैल) को मध्य प्रदेश को करोड़ों रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी. उन्होंने 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. वहीं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दो साल के अंदर मध्य प्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बना दिया जाएगा. इसके लिए सीएम मोहन यादव ने उनका और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "कनेक्टिविटी से समृद्धि तक, विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में आज धार जिले के बदनावर क्षेत्र में 5800 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. मध्य प्रदेश को यह सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं."

 

'3 लाख करोड़ से होगा इंफ्रास्ट्रक्चर का काम'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने भाषण के दौरान कहा, "मध्य प्रदेश में हम एक साल में तीन लाख करोड़ लागत का इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा करेंगे, जिससे दिल्ली-मुंबई से जुड़ने की वजह से यहां इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे और रोजगार का निर्माण होगा." उन्होंने आगे कहा, इससे आपकी जमीन के दाम बढ़ जाएंगे. इंडस्ट्री आएगी, गोदाम बनेंगे और रोजगार आएगा, इसके बाद गरीबी से मुक्ति मिलेगी.

'गरीबों किसानों का करना है विकास'
उन्होंने कहा, "हमें आने वाले समय में गांव, गरीब, किसान मजदूर का विकास करना है. हमें स्मार्ट शहर नहीं स्मार्ट गांव बनाना है. किसान धनवान बने, हर गांव जाने के लिए अच्छी सड़क बने, अच्छे स्कूल बनें, गांव के लोगों को पीने का अच्छा पानी मिले, उद्योग, रोजगार मिले, इसी बात की चर्चा दुनिया में हो रही है.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget