एक्सप्लोरर

MP News: अगला मिशन लोकसभा इलेक्शन! कांग्रेस अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण करने से पहले जीतू पटवारी ने कह दी ये बड़ी बात

MP Congress News: जीतू पटवारी ने कहा कि लाडली बहनों को 3000 रुपये दिलवाने की जिम्मेदारी अब उनकी है, जो वह भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाएंगे और इस वादे को पूरा कराएंगे.

Jitu Patwari New MP Congress President: मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी पदभार ग्रहण करने के लिए आज सुबह इंदौर से भोपाल रवाना हुए. जीतू पटवारी सुबह अपने घर से समर्थकों के साथ कार से निकले और रास्ते में उनके समर्थकों ने जीतू पटवारी के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की और उनके समर्थन में नारे भी लगाए. इंदौर में बड़ा गणपति चौराहा है पर गणेश मंदिर पर उन्होंने दर्शन किया, उसके बाद सांवेर होते हुए वह इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हो गए. इस दौरान इंदौर से सांवेर के बीच अलग-अलग स्थान पर सैकड़ों मंचों के माध्यम से कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का फूलों से स्वागत किया गया. 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया कि मध्य प्रदेश की कमान कमलनाथ के हाथों से लेकर जीतू पटवारी के हाथ में सौंप दी जाए. सेंट्रल लीडरशिप के इस फैसले पर जीतू पटवारी ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि अब पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और हमारा अगला मिशन लोकसभा चुनाव है. जीतू पटवारी ने बयान दिया कि लाडली बहनों को 3000 रुपये दिलवाने की जिम्मेदारी अब उनकी जिम्मेदारी है, जो वह भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाएंगे और इस वादे को पूरा कराएंगे, जिस वादे को करके भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है. 

'लोगों का कांग्रेस पर भरोसा है'
दरअसल केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि अब मध्य प्रदेश की कमान युवाओं के हाथ में दी जाए ताकि वे मध्य प्रदेश में लगभग खत्म हो चुकी कांग्रेस को फिर से खड़ा कर सके, हालांकि जीतू पटवारी ऐसा नहीं मानते जीतू पटवारी का कहना है कि अभी भी उनके पास 40% वोट शेयर है और करीब करीब 40 फीसदी लोगों का उनके साथ होना इस बात का गवाह है कि मध्य प्रदेश में लोग अभी चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार आए. लोगों का कांग्रेस पर भरोसा है और हमें 51% वोट शेयर तक पहुंचना है. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हम हमारे रणनीति बनाएंगे.

'कांग्रेस मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट लाएंगी'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब आपको जमीन पर कांग्रेस नजर आएगी और हमारी पहचान ही अब आपको जमीन पर दिखेगी, गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी लोग एक होकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी से मेरी फोन पर काफी देर चर्चा हुई और उन्होंने उनसे बात करके मुझे इस बात का भरोसा मिला है कि हम आगे बेहतर काम करेंगे.  कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के समर्थन और आशीर्वाद से ही हम कांग्रेस को मध्य प्रदेश में लोकसभा में अधिक से अधिक सीट लाएंगे.

ये भी पढ़ें: MP Politics: मध्य प्रदेश के इकलौते विधायक जिनके घर नहीं बिजली, भाड़े के वाहन से विधानसभा पहुंचा था परिवार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget