एक्सप्लोरर

MP Illegal Mining: नर्मदापुरम में रेत माफिया के हौसले बुलंद! रोक के बावजूद लगातार हो रहा अवैध खनन

Narmadapuram News: मध्य प्रदेश में नर्मदा पुरम सहित एक दर्जन रेत घाट बंद है. इसके बावजूद दंबग रेतमाफिया के लोगों द्वारा जिले में बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीनों के जरिए नर्मदा नदी से रेत निकाली जा रही है.

Illegal Sand Mining in Narmadapuram: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एनजीटी के आदेश की अवहेलना की जा रही है. नर्मदापुरम जिले में बीते आठ महीने से रेत खदानें ठेकेदारों को हैंडओवर नहीं हो सकी है. तीन समूहों में नर्मदापुरम जिले की 118 रेत खदानें है. मजूंरी नहीं मिलने से यह खदानें शुरू नहीं की जा सकी. इसके बावजूद दबंग रेत माफिया नर्मदा नदी से रेत निकालने का काम कर रहे है. इस अवैध काम से जहां माफिया मालामाल हो रहे हैं, तो वहीं सरकार को भी राजस्व का जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है.
 
मालूम हो कि पांच चरणों में लोकसभा चुनाव खत्म हो गया अब दो चरणों के चुनाव बचें है, जिसपर सबकी निगाहें टिकी है. वहीं मध्य प्रदेश में चार चरणों का चुनाव 13 मई को समाप्त हो गया था, अब रिजल्ट का इंतजार है. चार जून को रिजल्ट आना है, तो वहीं प्रदेश भर का प्रशासनिक अमला भी चुनावी व्यवस्थाओं में बिजी है. प्रशासन की इस व्यस्तता का फायदा रेत माफिया जमकर उठा रहे है.

एनजीटी की रोक के बाद भी खनन
नर्मदापुरम के तवा के नाम से मशहूर घाट में पोखलेन मशीनों से रेत माफिया अवैध खनन कर रहे है. बता दें मध्य प्रदेश में भिंड, मुरैना, शहडोल, बैतूल हरदा देवास धार आदि जिलों में सोन, चंबल, पार्वती, नर्मदा नदियों से रेत निकालने का काम होता है. मालूम हो कि मध्य प्रदेश में नर्मदा पुरम सहित एक दर्जन रेत घाट बंद है. ठेकेदारों को अभी तक ठेके हैंडओवर नहीं किए गए. जबकि दंबग रेतमाफिया के लोगों द्वारा जिले में बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीनों के जरिए नर्मदा नदी से रेत निकाली जा रही है, लेकिन इन माफियाओं को यहां रोकने टोकने वाला कोई नहीं है. 

24 घंटे चल रही पोकलेन मशीन
नर्मदापुरम जिला मुख्यालय की बात करें तो नर्मदा के करबला-खर्राघाट, जावली, आमखेड़ी डोंगरवाड़ा, बरंडुआ, पुलघाट-खोजनपुर, ग्राम रायपुर, मालाखेड़ी, बांद्राभान, सांगाखेड़ा पुल, निमसाडिय़ा, तवा पुल के आसपास सहित बाबई, सेमरी, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सिवनीमालवा, डोलरिया सति अनेक रेत खदानें हैं.

इन सभी खदानों पर रेत निकालने पर प्रतिबंध है, बावजूद यहां दिन-रात 24 घंटे ही हाईटेक पोकलेन मशीनों के माध्यम से रेत निकालने का काम जारी है. इस अवैध काम से जहां नर्मदा नदी का नुकसान हो रहा है, तो वहीं सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है. 

18 मोटर बोट और एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त 
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम पुलिस बल के सहयोग से सिवनीमालवा के ग्राम डिमावर और बाबरी में कार्रवाई करते हुए मोटर वोट से रेत का अवैध उत्खनन पाए जाने पर 18 मोटर बोट जब्त कर उन्हें पुलिस थाना शिवपुर में रखा गया है. इसी तरह 17 मई को खनिज विभाग द्वारा सोहागपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करता पाए जाने पर जब्त किया गया था.

ये भी पढ़ें: MP News: बुरहानपुर में बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, फांसी देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget