एक्सप्लोरर

Ground Report: 'सरकार किसी की भी बने...', लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर मजदूरी ने बताई मन की बात

MP Lok Sabha elections: नर्मदा घाटों पर यूपी-बिहार सहित स्थानीय और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से आए मजदूर रेत निकालने का काम करते हैं. मजदूरों से लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की गई. पेश ग्राउंड रिपोर्ट.

Narmadapuram Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी रण जारी है. हालांकि प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान हो गए हैं, जबकि अब 23 सीटों पर मतदान होना है. इन 23 सीटों के लिए अब बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. 

इसी मतदान के समर के बीच रविवार को एबीपी न्यूज टीम पहुंची थी नर्मदा घाटों पर जहां उत्तर प्रदेश, बिहार सहित मध्य प्रदेश  के मजदूर परिवार मजदूरी के लिए नर्मदा नदी में डुबकी लगाकर रेत निकालने का काम करते हैं, जब इन मजदूरों से पूछा गया कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए लोकतंत्र का उत्सव जारी है, आप मतदान नहीं करेंगे, जिस पर मजदूरों ने कहा कि पेट की भूख से बढ़कर नहीं है लोकतंत्र का उत्सव.

इस चुनाव में नर्मदा नदी की दुर्दशा पर भी कोई बात करने को तैयार नहीं है. भोपाल से सटे आसपास के विदिशा, होशंगाबाद देवास और बैतूल लोकसभा अंतर्गत हरदा जिले में स्थित नर्मदा नदियों में दूर दराज के मजदूर भी अपने नर्मदा नदी से रेत निकालने के अपने काम में व्यस्त हैं. इन्हीं मजदूरों के बीच एबीपी न्यूज पहुंची और इनसे चर्चा की. 

यूपी-बिहार से आए यहां मजदूरी करने
विदिशा संसदीय सीट में समाहित बुधनी विधानसभा के अनेक गांवों से निकली नर्मदा नदी से रेत निकालने का क्रम जारी है. इन्हीं जयराम ,महेश ,देवनारायण मजदूरों के बीच लोकतंत्र के उत्सव को लेकर बातचीत की. मजदूरों से पूछा कि आप यूपी-बिहार से यहां मजदूरी करने आए हैं तो क्या वोट नहीं देंगे, जिस पर मजदूरों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र का उत्सव अपनी जगह और पेट की भूख अपनी जगह. 

मजदूरों ने यह भी बताया कि कहां कौन प्रत्याशी हैं हमें नहीं पता. मजदूरों ने बताया कि देश में किसी की भी सरकार बने, हमें तो मजदूरी ही करना है. रोजगार नहीं है इसलिए भटक रहे हैं, इधर उधर सरकार को रोजगार पर ध्यान देना चाहिए.

इन तीन सीटों पर रेत का कारोबार
बता दें राजधानी भोपाल से सटी विदिशा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा की हरदा विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा नदी कल-कल करती बहती है. यहां रेत निकालने का काम भी होता है. नर्मदा घाटों पर यूपी-बिहार सहित स्थानीय व मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से आए मजदूर रेत निकालने का काम करते हैं. मजदूर अपने पूरे परिवार के साथ नर्मदा नदी में गोता लगाकर रेत निकालने का काम करते हैं. 

प्रदेश की नर्मदापुरम लोकसभा सीट अंतर्गत नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, सिवनी मालवा, नर्मदापुरम, सोहागपुर, पिपरिया, उदयपुरा सीट शामिल हैं. इन सभी आठ विधानसभा सीटों पर बीजेपी का ही कब्जा है. वर्तमान लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किसान नेता दर्शन सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने संजय शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है. 

विदिशा लोकसभा सीट
विदिशा लोकसभा सीट में भी आठ विधानसभा सीट शामिल हैं, इनमें भोजपुर, सांची, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, बुदनी, इछावर, खातेगांव सीट शामिल हैं. इन में सात सीटों पर बीजेपी तो एक पर कांग्रेस काबिज है. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रताप भानु शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बैतूल लोकसभा सीट
जबकि बैतूल लोकसभा सीट में मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, टिमनी, हरदा, हरसूद शामिल हैं. बैतूल सीट से बीजेपी ने दुर्गादास उइके को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने रामू टेकाम को अपना उम्मीदवार बनाया है. हरदा जिले से भी निकली नर्मदा नदी में रेत निकालने का क्रम जारी है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 15 दिनों में दूसरी बार पहुंच रहे एमपी, इन जगहों पर करेंगे रैली और रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget