एक्सप्लोरर

ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेल लाइन को कल राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दो अतिरिक्त रेल लाइनों के निर्माण पर 620 करोड़ खर्च आया है.

Indian Railways: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ राहुल जयपुरियार ने बताया कि लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनें बनाई गई हैं. लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के यातायात में पड़ने वाली रुकावट काफी हद तक दूर हो सकेंगे. इन पटरियों से 36 नई उपनगरीय रेलगाड़ियां भी चल सकेंगी.

पीएम मोदी कल राष्ट्र को समर्पित करेंगे दो रेल लाइन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी को शाम 4:30 बजे ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा.

गौरतलब है कि कल्याण मध्य रेलवे का मुख्य जंक्शन है. देश के उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला यातायात कल्याण में एक साथ होकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटीएम) की ओर जाता है. कल्याण और सीएसटीएम के बीच चार पटरियों में से दो ट्रैक धीमी लोकल ट्रेनों के लिए और दो ट्रैक फास्ट लोकल, मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल किए जाते है. इसमें होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए उपनगरीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को अलग-अलग ट्रैक पर चलाने के लिए दो अतिरिक्त पटरियों की योजना बनाई गई थी.

ठाणे दिवा के बीच की रेल लाइन पर खर्च 620 करोड़

ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेल लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं और इसमें 1.4 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर, 3 प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल शामिल हैं. माना जा रहा है कि ये लाइनें मुंबई में उपनगरीय रेलगाड़ियों के यातायात के साथ लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के यातायात में रुकावट को काफी हद तक दूर कर देंगी. इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय रेलगाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी.

ABG Shipyard Scam: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी ऋषि अग्रवाल से CBI ने की पूछताछ

Hijab Row: हिजाब विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget