एक्सप्लोरर

MPPSC Topper: डिप्टी कलेक्टर श्रेणी में सतना की प्रिया पाठक ने किया टॉप, शीर्ष 10 में सात लड़कियां

MPPSC SSE Results: इन तमाम पदों के लिए 87 प्रतिशत के अनुपात में ही चयन सूची जारी की गई है. शेष 13 प्रतिशत अभ्यर्थियों के नाम होल्ड पर रख दिए गए हैं. क्यों रोकी गई 13 प्रतिशत पदों के लिए परिणाम?

Madhya Pradesh MPPSC Results: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मंगलवार (26 दिसम्बर) को राज्य सेवा परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया. डिप्टी कलेक्टर श्रेणी में सतना की प्रिया पाठक ने टॉप किया है. इसी तरह डीसीपी श्रेणी में रुचि जैन को पहला स्थान मिला है. फिलहाल ओबीसी आरक्षण का मामला मध्य प्रदेश कोर्ट में लंबित रहने के कारण 13 फीसदी पदों पर नियुक्तियां रोकी गई हैं. अभी 87 फीसदी पदों (मुख्य भाग में शामिल) पर चयन सूची जारी की गई है.सूची में लड़कियों का बोलबाला है.टॉप 10 में 7 लड़कियां हैं.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया है कि कुल 484 पदों के लिए चयन सूची जारी होनी थी, लेकिन इनमें से 12 पदों (दिव्यांग व अन्य कोटे) के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले. इसलिए 472 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है. बाकी पदों के लिए ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामलों में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद सूची जारी होगी.अब 2019 के इन अभ्यर्थियों के साथ ही 2020 के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

डिप्टी कलेक्टर श्रेणी में दूसरे पर शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पूजा सोनी

आयोग द्वारा जारी डिप्टी कलेक्टर श्रेणी की सूची में पहले नंबर पर प्रिया पाठक, दूसरे पर शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पूजा सोनी हैं. इनके अलावा राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष मह्मदेव सिंह ठाकुर के नाम मेरिट लिस्ट में हैं. डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरा हर्ष राठौर का है. 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 डीएसपी, 17 कोषालय अधिकारी समेत वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक जैसे पदों के लिए चयन सूची घोषित की गई है. इन तमाम पदों के लिए 87 प्रतिशत के अनुपात में ही चयन सूची जारी की गई है. शेष 13 प्रतिशत अभ्यर्थियों के नाम होल्ड पर रख दिए गए हैं. 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही शेष 13 प्रतिशत पदों के लिए परिणाम आएंगे.

2019 में चयन प्रक्रिया के तहत दो अलग-अलग मुख्य परीक्षाएं

यहां बताते चलें कि 2019 में चयन प्रक्रिया के तहत दो अलग-अलग मुख्य परीक्षाएं ली गईं और उस आधार पर एक रिजल्ट जारी किया गया.इससे पहले पीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दो बार बदल चुका है.साथ ही इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों की सूची भी बदली गई है.चयन प्रक्रिया को लेकर कोर्ट में प्रकरण लंबित है. इस चयन प्रक्रिया और एक चयन के लिए अलग-अलग परीक्षाएं लेने और नॉर्मलाइजेशन के फार्मूले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं लग चुकी हैं.दरअसल,अगस्त 2023 में हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश के जरिए 389 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल करने का आदेश दिया था. पीएससी इसके खिलाफ फिर कोर्ट में गया.आयोग ने कहा कि कोर्ट ने पुराने आदेश को रद्द कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:

पुजारी की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लोगों ने SP ऑफिस का किया घेराव, जिला बंद की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget