एक्सप्लोरर

MP Weather: भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में IMD ने दिया राहत भरा अपडेट, अगले दो दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम

MP Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में मानसून दस्तक दे रहा है. इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में दो-तीन दिन मौसम आंधी और बारिश वाला रहेगा.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार (11 जून) को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि कई शहरों में धूल भरी आंधी चलेगी. वहीं कुछ इलाकों में उमस भी लोगों को परेशान करेगी. 10 जून को भी कई जगह बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां 18 ये 19 जून से शुरू हो सकती हैं. 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र से आ रहा मानसून प्रदेश में कुछ दिनों बाद प्रवेश करेगा. यह मानसून बड़ी तेजी से प्रदेश की ओर आ रहा है. आने वाले दिनों में सागर, दमोह, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, धार, झाबुआ, आलिराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा और भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 

प्रदेश में 44 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा
वहीं इस बीच उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान में करीब-करीब तीन डिग्री का इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक कई शहरों में पारा 44 डिग्री या इसके आसपास दर्ज किया गया है. दमोह में 44.5 डिग्री, पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में 44.2 डिग्री, बिजावर (छतरपुर) में 44.2 डिग्री, टीमकगढ़ में 44.0 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 43.8 डिग्री और खजुराहो (छतरपुर) में पारा 43.6 डिग्री दर्ज हुआ.

वहीं 10 जून को नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिलों के कई इलाकों में बारिश हुई. जबकि कुछ जिलों में सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे. ठंडी हवाएं भी चलती रहीं. इससे आदमी को राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में मानसून दस्तक दे रहा है. यही नहीं उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में दो-तीन दिन मौसम आंधी और बारिश वाला रहेगा.

यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री पद मिलने पर शिवराज सिंह चौहान की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'किसानों का हर सपना पूरा करूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget