एक्सप्लोरर

MP Weather Update: भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather News: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि चक्रवाती हवाएं अधिक सक्रिय होने लगी हैं. इसके अलावा उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है.

MP Weather News: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन 7 से 10 अप्रैल तक ओलावृष्टि और बारिश होगी. 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है. इसके चलते मौसम वैज्ञानिकों ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

भोपाल में रविवार तड़के बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई. इंदौर में भी मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है. सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, ''10 अप्रैल को सिस्टम मजबूत होगा. इसके कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा समेत पूरे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि जारी रह सकती है.''

मौसम परिवर्तन का कारण
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि चक्रवाती हवाएं अधिक सक्रिय होने लगी हैं. इसके अलावा उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है. अगले एक-दो दिन में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और मजबूत हो जायेगा. इससे मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में नमी का प्रवाह जारी रहेगा. मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भी असर रहेगा.

इन जिले में देखने को मिलेगा बदले मौसम का असर 
मध्य प्रदेश में ई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. अप्रैल महीने में मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का ट्रेंड रहा है. पिछले 10 सालों का रिकार्ड देखा जाए तो इनमें से 7 साल में बारिश हुई थी. इस बार भी ऐसे ही आसार नजर आ रहे हैं. बदले मौसम का असर पूर्वी हिस्से के जिले- जबलपुर, रीवा आदि में ज्यादा देखने को मिलेगा.

दमोह में हो रही है मूसलाधार बारिश 
मध्य प्रदेश के दमोह शहर में रविवार शाम सात बजे तेज हवा चलने लगी और उसके बाद तेज बारिश हुई. करीब आधे घंटे तेज बारिश के बाद रिमझिम का दौर जारी रहा. जबलपुर नाका क्षेत्र में बारिश के कारण सब स्टेशन में फाल्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि रविवार को प्रदेश के कई जिलों के साथ दमोह में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. फिलहाल मूसलाधार बारिश हो रही है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, CM बोले- 'पूरा एमपी भगवामय हो गया'

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget