एक्सप्लोरर

एमपी में उत्तरी हवाओं की वजह से बढ़ी ठिठुरन, इन शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से कम

MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. प्रदेश में पचमढ़ी की रातें सबसे सर्द हैं, यहां पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं की वजह से सर्दी में इजाफा हुआ है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में सर्दी में और इजाफा होगा. प्रदेश में पचमढ़ी की रातें सबसे सर्द हैं, यहां पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है.

प्रदेश के पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि शहडोल में 10.0, मंडला 10.2, बालाघाट 11.4, शाजापुर 11.6, उमरिया 11.6, नौगांव 12.2, रीवा 12.6, छिंदवाड़ा 12.6, राजगढ़ 13.0 बैतूल 13.4, रायसेन 13.4, खंडवा 14.0, खरगोन 14.2, सतना 14.2 और सिवनी न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री दर्ज किया गया.

सोमवार सुबह मंडला जिले में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उमरिया में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर में 12 डिग्री, पचमढ़ी में 12.5 डिग्री और भोपाल, इंदौर, सिवनी और बालाघाट में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

भोपाल में भी सामान्य से नीचे पारा
राजधानी भोपाल और जबलपुर सहित कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से ढाई डिग्री नीचे चल रहा है. जबकि ग्वालियर और उज्जैन में भी पारा 15 डिग्री से कम रहा. ग्वालियर-चंबल में कोहरे की वजह से सर्द हवाएं बढ़ गई हैं. भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, सीहोर और टीकमगढ़ में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी भी कम रही. अगले दो तीन दिन में यहां रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने 20 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से सुबह और शाम दोनों वक्त कोहरा और ठंड बढ़ेगी. भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते कई निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जल्द ही सरकारी स्कूलों का समय भी बदल सकता है.

इसे भी पढ़ें: Watch: भोपाल में सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़, महिला थाना प्रभारी को जड़ा थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget