एक्सप्लोरर

ठंड की दस्तक के बीच मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें मौसम का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तापमान गिर रहा है. दिन का तापमान भी 3 डिग्री तक गिरा. पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. कई जगह गरज के साथ बारिश की संभावना है.

Madhya Pradesh Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान 32 डिग्री के नीचे रहा. सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, जहां पारा 26.8 डिग्री दर्ज किया गया. इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि नवबंर महीने के शुरुआत दिनों में सर्दी अपना असर और दिखाएगी.

मौसम में हो रहे बदलाव के बीच सर्दी रात में असर दिखा रही है. सुबह और शाम के समय सर्दी अपना अहसास करा रही है, जबकि दिन के समय तीखी धूप निकल रही है. हालांकि अब धीरे-धीरे दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है. रविवार को दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

रविवार को बैतूल, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सिवनी, मलाजखंड, उमरिया और सीधी जिले में पारा 32 डिग्री से नीचे रहा, जबकि सबसे ज्यादा ठंडा पचमढ़ी रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया.

आज पूर्वी हिस्से में बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, फिर मौसम में बदलाव होने वाला है और प्रदेश के पूर्व हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा तो वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में रात के समय सर्दी अपना असर दिखाएगी.

एक्टिव है साइक्लोनिक सिस्टम

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश का असर देखा जा रहा है. हालांकि इस सिस्टम प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ही देखने को मिल रहा है, जहां बूंदाबांदी का दौर बना हुआ है. बाकी प्रदेश के अन्य जिलों में तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन के समय गर्मी अपना असर दिखा रही है.

सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी जिला

इधर रात का तापमान फिलहाल स्थित हो गया है. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान जहां 16.8 डिग्री दर्ज किया गया, तो रायसेन में 16.2, बैतूल 16.5, राजगढ़ 16.6, नौगांव 16.8 और छिंदवाड़ा में 15.8 डिग्री किया गया. इस दौरान पचमढ़ी दिन और रात के मामले में सबसे ठंडा है. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया तो अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुकान पर बनाई चाय, UPI से किया पेमेंट, दिवाली को लेकर की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget