एक्सप्लोरर

MP Weather Update: दो दिन में दिख सकता है शीतलहर का प्रभाव, बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रहीं हैं, जिस वजह से शीतलहर जल्द ही आ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 नवंबर तक तापमान में खासा गिरावट दिखेगी.

MP Weather Update: सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश को घेर लिया है और राज्य में शीतलहर जैसे हालात बनने लगे हैं. हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने एमपी के मौसम में ठंड बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले ही मौसम विभाग ने ठंड के लिए अलर्ट जारी कर दिया था. अब राज्य में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़कने लगा है और कई जिलों में ठिठुरन भी महसूस होने लगी है.

एमपी के बड़े शहरों का तापमान
भोपाल का न्यूनतन पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इंदौर में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा, जबलपुर में 9.4 डिग्री और ग्वालियर में 8.4 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर रिकॉर्ड हुआ. हालांकि, सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में दर्ज किया गया है. खरगोन का मैक्सिमम टेंपरेचर 30.5 डिग्री सेल्सियस देखा गया.

जानें क्या है आपके जिले के मौसम का हाल
जामनकारी के अनुसार, पचमढ़ी में न्यूनत पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं, नौगांव का टेंपरेचर 6.8 डिग्री, उमरिया का 7.9 डिग्री, और दतिया में 8.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा, ग्वालियर में तापमान 8.4 डिग्री तक लुढ़क गया. खजुराहो का टेंपरेचर 8.5 डिग्री सेल्सियस, खंडवा-रायसेन-छिंदवाड़ा में 9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इतना ही नहीं, राजगढ़-गुना-बैतूल में 9.2 डिग्री सेल्सियस और मंडला-जबलपुर का तापमान 9.4 डिग्री रहा. वहीं, रीवा में मिनिमम टेंपरेचर 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी ठंड बढ़ने लगी है. राज्य में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है. इसके साथ ही,  धुंध और कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. 

26-27 नवंबर से और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान नौगांव में 7 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाओं का दौर एमपी में गहरा रहा है. नई मौसम प्रणाली नहीं बनने की वजह से शीतलहर तेजी से बढ़ रही है. वहीं, रविवार से शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: MP News: कसूर मां का... सजा भुगत रहे मासूम! एमपी की जेलों में महिला कैदियों के साथ 152 बच्चे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget