एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में जारी है गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया 3 जिलों में रेड अलर्ट, 46 में येलो अलर्ट

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि कुछ जगहों पर बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

MP Weather Update News: मध्य प्रदेश में आज सोमवार (27 मई) लू का तीसरा दिन है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के तीन जिलों रतलाम, धार और राजगढ़ में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 46 जिलों में भीषणगर्मी पड़ने की संभावना जताई है. इससे पहले रविवार (26 मई) को प्रदेश का राजगढ़ सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आलम यह है कि सुबह 9 बजे से गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो जाता है. दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा दिखाई पड़ता है.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 49 जिलों में भीषण गर्मी की संभावना जताई हैं. इसमें 3 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष बचे 46 जिलों में भी पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

इन जिलों रहेगा ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भिंड, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, आगर मालवा, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

IMD ने इन जिलों में जारी किया यलो अलर्ट
इसी तरह भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, सीहोर, रायसेन, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया और अनूपपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 

कहीं बारिश से राहत, कहीं धूप की चुभन
प्रदेश में जहां ज्यादातर शहरों में नौतपा अपने उफान पर है, तो वहीं कुछ शहरों में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है. रविवार को पूरे प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं चलती रहीं. कई शहरों में पारा रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. राजधानी भोपाल में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरी और प्रदेश के मंदसौर और देवास में बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. बुरहानपुर में तेज आंधी से केले की फसल बर्बाद हो गई. 

नर्मदापुरम में गर्मी से राहत
बीते दिनों जहां पूरा प्रदेश गर्मी की तपिश से परेशान रहा है, तो वहीं प्रदेश का नर्मदापुरम जिला ऐसा रहां जहां गर्मी से कुछ हद तक राहत रही. नर्मदापुरम में इस दौरान अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पचमढ़ी में तापमान कुछ हदतक राहत भरा रहा. जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यहां प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा.

ये भी पढ़ें: दुबई में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने भक्तों का किया आगाह, 'रोज हमारी शादी होने वाली लड़की बदल देते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget