एक्सप्लोरर

'किसी भी बहन को गरीब...', विदिशा पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

Shivraj Singh Chouhan News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा पहुंचने के बाद लखपति दीदियों से संवाद किया .उन्होंने कहा कि अब गांव की किसी भी बहन को गरीब नहीं रहने दिया जायेगा.

Vidisha News: केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संसदीय क्षेत्र विदिशा पहुंचे. आज (रविवार) उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. 'लखपति दीदी' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को दोहराया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है. वर्तमान में 1 करोड़ 11 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं. उन्होंने लखपति दीदीयों से संवाद करते हुए कहा, "अब हम इस संकल्प के साथ आपके बीच आए हैं कि किसी बहन को गरीब नहीं रहने देंगे."

शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया कि गांव को गरीब मुक्त बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा, "काम करने की इच्छा रखने वाली बहन गरीब नहीं रहेगी. कृषि सखी, पशु सखी, ड्रोन दीदी के माध्यम से दीदियों को लखपति बनने की गारंटी होगी. उनको भरपूर काम करने का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा." केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विदिशा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी.

केंद्र में मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह का पहला विदिशा दौरा

उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. लखपति दीदी कार्यक्रम से पहले गंजबसौदा में उन्होंने रोड शो किया. शिवराज सिंह चौहान के रोड शो में हजारों की भीड़ उमड़ी. शाम को उन्होंने लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा."

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा दौरे पर कहा, "शिवराज सिंह चौहान निर्वाचन के बाद पहली बार विदिशा आए थे. उन्होंने लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित किया. महिला सशक्तिकरण की शुरुआत शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते की थी. प्रधानमंत्री ने लक्ष्य को 3 करोड़ तक ले जाने का संकल्प लिया है. मुझे विश्वास है कि बीजेपी की सरकार  को पार कर लेगी."
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget