एक्सप्लोरर

MP: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है भगवान महाकाल के श्रृंगार का वीडियो, कलेक्टर ने दी ये चेतावनी

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के भगवान महाकाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई.

Mahakal Viral Video: कालों के काल भगवान महाकाल का काले वस्त्र, काली जटाएं, काला काजल और काली दाढ़ी में श्रृंगार का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो भक्तों में कई जिज्ञासा पैदा कर रहा है. भगवान महाकाल के अनेकों रूप के लोगों ने दर्शन किए हैं, मगर निराकार से साकार रूप में आए इस काले स्वरूप के दर्शन देखकर भक्त अचंभित है. इस खबर में आप महाकाल के वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई जान सकेंगे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भगवान महाकाल के इस रूप के दर्शन साल भर में 1 बार होते हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भगवान का श्रृंगार काले रंग से किया गया है. उनकी बड़ी-बड़ी जटाएं दिख रही हैं. यहां तक की बाबा महाकाल की बड़ी दाढ़ी भी नजर आ रही है. काले श्रृंगार के दौरान भगवान के मंदिर के बाहर काले वस्त्र भी रखे गए हैं. इसके अलावा प्रतिमा के गले में नरमुंडो की माला है जबकि शीश पर भी नर मुंडो की माला सजाई गई है. दावा यह भी किया जा रहा है कि यहां रूप तांत्रिक सिद्धियों को हासिल करने वालों के लिए काफी महत्व रखता है. इस पूरे मामले को लेकर जब एबीपी न्यूज ने पड़ताल की तो वायरल वीडियो गलत साबित हुआ. 

महाकाल मंदिर के पूजारी ने दी यह जानकारी

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि यह वायरल वीडियो महाकाल मंदिर का नहीं है. इस वीडियो से महाकाल मंदिर का कोई लेना देना नहीं है. भगवान महाकाल का श्रृंगार इस प्रकार से कभी नहीं होता है. पंडित आशीष पुजारी ने यह भी बताया कि यह वीडियो किसी तांत्रिक द्वारा तैयार किए गए मंदिर का है. यह मंदिर इंदौर के आसपास बताया जा रहा है. मंदिर का स्वरूप महाकालेश्वर मंदिर से मिलता-जुलता जरूर दिखाई दे रहा है, मगर भगवान महाकाल का इस प्रकार से काला श्रृंगार कभी नहीं होता है. 

महाकालेश्वर मंदिर के नाम का उपयोग करने पर हो सकती है कार्रवाई

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यदि महाकालेश्वर मंदिर के नाम पर कोई दुरुपयोग करते हुए छवि धूमिल करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ महाकाल मंदिर एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है. इस संबंध में मंदिर समिति सभी पहलुओं की जांच कर रही है. 

Bhopal: गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए खचाखच भरा लाल परेड ग्राउंड, सुरक्षा के खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget