एक्सप्लोरर

MP Toll Tax Hike: एक अप्रैल से सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स में 7 फीसद तक की बढ़ोतरी, जानें नई दरें

Toll Tax New Rates: टोल टैक्स की बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जायेंगी. 4 नेशनल हाईवे और 6 स्टेट हाईवे से गुजरने पर वाहन मालिकों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

MP Toll Tax Rates: नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2024 से मध्य प्रदेश में सफर महंगा होने जा रहा है. मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) ने 4 नेशनल हाईवे और 6 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

नये बढ़े हुए दर पर कल से टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. अलग-अलग टोल प्लाजा में 1 से 7 परसेंट तक वृद्धि की गयी है. एमपीआरडीसी की सिफारिश के बाद एक कार पर औसतन ₹4 तक टोल टैक्स बढ़ जाएगा.

राहत की बात है कि मध्य प्रदेश के 90 से ज्यादा मार्गों पर टोल टैक्स की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं. चार नेशनल हाईवे और 6 स्टेट हाईवे पर वाहनों से एक से लेकर साढ़े 7 परसेंट तक ज्यादा टोल टैक्स की वसूली की जायेगी. 

समझिए टोल टैक्स का पूरा फंडा
मान लीजिए आप भोपाल से देवास मार्ग पर एमपीआरडीसी की रोड से सफर करते हैं तो पहले बैरियर फंदा पर आपको कार, जीप के 35 रुपए चुकाने पड़ेंगे. अब तक 33 रुपये टोल टैक्स के रूप में देने होते थे. अगले बैरियर पर अब एक अप्रैल से 45 रुपये देने पड़ेंगे. अब तक 42 रुपये लगते थे. इसी मार्ग में तीसरे सेक्शन पर 72 रुपये देने पड़ते थे और नए वित्त वर्ष से 77 रुपये लिए जाएंगे यानी पूरे सफर में दस रुपये का टोल टैक्स बढ़ जाएगा. 

मान लीजिए आप देवास से भोपाल राज्य मार्ग पर सफर कर रहे हैं, तो इसी मार्ग में पहले टोल पर 72 रुपये देने पड़ते थे. अब नए वित्त वर्ष 2024-25 से 77 रुपये की वसूली होगी. दूसरे बैरियर पर 42 रुपये के बजाय 45 रुपये देने पड़ेंगे.

आखिरी टोल फंदा पर आपको कार, जीप के लिए 33 की जगह 35 रुपये चुकाने पड़ेंगे. यानी पूरे सफर में दस रुपये का टोल टैक्स बढ़ जाएगा. प्रदेश में 102 रोड पर टोल टैक्स वसूला जाता है. राहत की बात है कि 92 रूट्स पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई है.

4 नेशनल हाईवे पर सफर महंगा
रीवा से एमपी-यूपी बार्डर, एमपी-यूपी बार्डर( ग्वालियर- भिंड), मनगवां से (एमपी-यूपी बार्डर), ब्यावरा (एमपी-राजस्थान बार्डर) पर सफर कल से महंगा हो जाएगा. 

छह राज्य मार्गों पर भी बढ़ेगा खर्च
मटकुली-तामिया-छिंदवाड़ा मार्ग, वरा-नयागांव, चांदपुर-अलीराजपुर, मंदसौर-सीतामऊ, भोपाल-देवास, लेवड़-मानपुर पर सफर का खर्च बढ़ जायेगा.  

'मेरे पिता मिनिस्टर हैं, मेरा क्या...', मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे पर दंपति को पीटने और धमकाने का आरोप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget