एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर-भोपाल के बीच जून से दौड़ेगी ई-बस, प्रति किलोमीटर आएगा इतना खर्च, जानें- क्या होगा फायदा

Indore-Bhopal E Buses: शिवराज सरकार भोपाल-इंदौर के बीच जून माह से पहली बार इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है. सरकार की योजना प्रमुख नगरों के बीच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए अच्छी पहल हो रही है. भोपाल-इंदौर के बीच जून माह से मध्य प्रदेश सरकार पहली बार इलेक्ट्रिक बसें (E-BUS) चलाने जा रही है. फिलहाल 10 बसों से इसकी शुरुआत हो रही है और इसे दौड़ाने का खर्च सिर्फ 12 रुपये प्रति किलोमीटर आएगा.

प्रमुख नगरों को ई-बस के माध्यम से जोड़ने की योजना

सरकार की योजना मध्य प्रदेश के प्रमुख नगरों के बीच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की है. शिवराज सरकार राज्य के प्रमुख नगरों में 300 किलोमीटर तक की दूरी के मध्य सावर्जनिक परिवहन के रूप में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना बनाई है. इसके साथ ही ई-वाहन के उपयोग को सुगम बनाने के लिए यात्रा के दौरान भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर जैसे संभागीय मुख्यालयों पर करीब 250 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना है. इन स्टेशनों के लिए पेट्रोल पंप पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की जा रही है. इसके साथ ही बैट्री स्वैपिंग की सुविधा भी इन स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाएगी.

MP News: प्रेमिका के धरना देने के बाद भी शादी के लिए नहीं राजी हुआ प्रेमी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

यहां जानें ई-बस की खासियत 

■ 10 बसों से इसकी शुरुआत होगी. इसके बाद साल भर में मध्यप्रदेश में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.

■ भोपाल-इंदौर के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर लाउंज बनाए जाएंगे. इसमें फूड एंड बेवरेज की भी सुविधा मिलेगी.

■ इलेक्ट्रिक बस में एक किमी की दूरी तय करने में सवा यूनिट बिजली जलेगी, जिसकी लागत करीब 12 रुपए है.डीजल बसों में इसका खर्च 40 रुपए के आसपास आता है.

■ एक बस साल भर में दो लाख किमी चलेगी और 5 हजार टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन रोकेगी.

■ एक बार की चार्जिंग में बस 250 किमी चलेगी.इसके चार्जिंग स्टेशन भोपाल-इंदौर में होंगे.

MP Board Result 2022: इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget