एक्सप्लोरर

MP News: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के पहले फेज में 32 लोगों ने किए दर्शन, 15 यात्रियों का BJP से निकला कनेक्शन

Teerth Darshan Yojana: तीर्थ दर्शन योजना के पहले फेज में 25 जिलों को शामिल किया गया है, ये योजना 21 मई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी. पहले फेज में BJP नेताओं पर कथित गड़बड़ी का आरोप लग रहा है.

MP Teerth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना नई घोषणाएं कर रहे हैं. चुनावी साल में ही उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना में बड़ा बदलाव करते हुए, श्रद्धालुओं को प्लेन से दर्शन कराने की घोषणा की. हालांकि उनकी इस मंशा पर खुद बीजेपी नेताओं की वजह से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. इस योजना के तहत 21 मई 2023 को हवाई जहाज से यात्रियों का पहला जत्था भोपाल से प्रयागराज के लिए गया था. इसमें 32 यात्री शामिल थे, लेकिन इन यात्रियों में 32 में से 15 यात्रियों का बीजेपी से कनेक्शन निकला. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 फरवरी 2023 को उज्जैन के महिदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना का ऐलान किया था. सीएम ने मंच से कहा था कि बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा फिर से शुरु हो गई है. उन्होंने कहा था कि हालांकि अब इसमें बदलाव किया गया है, बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन ट्रेन से नहीं बल्कि हवाई जहाज से कराऊंगा. सीएम शिवराज के इस ऐलान के बाद देश में मध्य प्रदेश बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराने वाला पहला राज्य बन गया.

तीर्थ दर्शन के पहले फेज में शामिल किये गए 25 जिले

हवाई जहाज से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन की शुरुआत 21 मई 2023 से हुई, ये योजना 19 अगस्त 2023 तक चलेगी. पहले फेज के लिए मध्य प्रदेश के 25 जिलों को इसमें शामिल किया गया है. इस यात्रा के नियम के मुताबिक यात्री की उम्र 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, दूसरा वह इनकम टैक्स न देता हो. सर्कुलर के मुताबिक यात्रियों के सेलेक्शन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को दी गई है. 

बीजेपी नेताओं ने मारा हक

सीएम की मंशा थी कि इस यात्रा में निर्धन परिवार के लोग ही यात्रा करें, लेकिन निर्धन बुजुर्गों के हक को बीजेपी नेताओं ने मार लिया है. कुल मिलाकर इस मंशा पर भी राजनीति हावी रही. राजधानी भोपाल से गए पहले जत्थे में 32 यात्रियों में से 15 लोगों का किसी न किसी तरह से बीजेपी से कनेक्श रहा. 

ये है उनकी लिस्ट

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत पहले जत्थे हवाई जहाज से तीर्थ पर जाने वाले तीर्थयात्री, जिनका किसी न किसी तरह से बीजेपी से कनेक्शन रहा है. ये है उनकी लिस्ट-
1. पीपल चौराहा करोंद भोपाल निवासी बृजमोहन पचौरी गए, जो बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. 
2. सिया कुमारी शर्मा कैलाश नगर भोपाल महिला मोर्चा की महामंत्री रहीं. 
3. गांधी नगर निवासी राजल, बीजेपी सपोर्टर 
4. फंदाकालं निवासी मिठ्ठूलाल बीजेपी सपोर्टर 
5. पिपलिया जाहिर पीर भोपाल निवासी नारायण सिंह, बेटा बीजेपी जिला महामंत्री 
6. ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा निवासी उमेश सिंह नागर बीजेपी से जुड़े 
7. ग्राम पंचायत गुनगा निवासी रमासिंह कुशवाह बीजेपी से जुड़े. 
8. ग्राम पंचायत गुनगा निवासी रामलाल प्रजापति, बहू प्रचायत सदस्य 
9. बरखेड़ा पठानी भोपाल निवासी कमला चौकसे परिवार बीजेपी सपोर्टर 
10. ग्राम पंचायत गुनगा निवासी हरप्रसाद लोधी बीजेपी सपोर्टर 
11. भोपाल निवासी कोकसिंह बीजेपी सपोर्टर 
12. दिनेश शर्मा भोपाल, बीजेपी वर्कर 
13. ग्राम पंचायत हिनौती सडक़ निवासी मांगीलाल धाकड़, जिला कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य, पूर्व मंडल जिला प्रभारी 
14. ग्राम पंचायत दिल्लोद निवासी नरेश भार्गव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री, पूर्व जिला मंत्री, जिला बीजेपी के स्थायी सदस्य. 
15. चांदबड़ भोपाल निवासी रामप्रसाद चंदोरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला मंत्री, पूर्व स्टेशन मंडल अध्यक्ष शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रूट रहेंगे डायवर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget