एक्सप्लोरर

Singrauli News: सिंगरौली में नाले पर अतिक्रमण कर बना लिया आलिशान होटल, अब होगा जमींदोज

MP News: सरकार इन दिनों अभियान चलाकर सरकारी जमीन, नाले,नदी,से अतिक्रमण को मुक्त करा रही है. इसी कड़ी में सत्या इंटरनेशनल होटल की भी जांच कराकर धवस्त करने की बात कही जा रही है.

Singrauli News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले के बैढन में नाले पर बने आलीशान सत्या इंटरनेशनल होटल (Satya International Hotel) को जिला प्रशासन जांच कराने के बाद ध्वस्त करने की बात कर रहा है. दरअसल ठेकेदार एसडी सिंह ने शहर के नाले पर अतिक्रमण कर आलीशान होटल बना लिया. साथ ही मुख्य सड़क पर भी अतिक्रमण कर रखा है. जिला प्रशासन को इसकी जानकारी है लेकिन रसूख के चलते अतिक्रमण हटाने में परहेज कर रहा है. लिहाजा जब एबीपी न्यूज की टीम ने जिला दंडाधिकारी से इस मामले में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, हमें आपके जरिए इसकी जानकारी मिली है. अगर होटल अतिक्रमण की चपेट में है तो निश्चित ही उसे ध्वस्त किया जाएगा.  

दरअसल सरकार इन दिनों अभियान चलाकर सरकारी जमीन, नाले,नदी,से अतिक्रमण को मुक्त करा रही है. वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन लगातार अभियान के तहद अतिक्रमण के खिलाफ कर्रवाई कर रहा है. लेकिन प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ गरीब के आशियाने को ढहाने तक ही सीमित है. जिले में कई ऐसे रसूखदार लोग है जो सरकारी जमीन के साथ नाले पर भी अतिक्रमण कर आलीशान होटल बनाए हुए है. उन पर जिला प्रशासन कार्रवाई करने से परहेज कर रहा है. कई बार जिले के समाजसेवियों ने शहर में अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है, लेकिन कार्रवाई महज खानपूर्ति तक ही सीमित रह गई.

बाबा ने वश में कर हथियाई जमीन

जिले के जयंत नवजीवन बिहार के मुख्य मार्ग में करोङों की शासकीय और बेशकीमती जमीन पर अवैध आश्रम संचालित है. बताया जा रहा है कि इस आश्रम के संचालक बाबा ने तंत्र-मंत्र की विद्या से अधिकारियों को वशीभूत कर सरकारी जमीन में कब्जा कर कालेज से लेकर आश्रम तक बना लिया है. अब प्रशासन बाबा के आशियाने को ढहाने में हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.

Indore News: इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज का आगाज, पहले दिन मैचों पर बारिश फेर सकती है पानी, भारत का इस देश से मुकाबला

बस स्टैंड के बाद सड़क पर अतिक्रमण

बैढन अंतरराज्यीय बस स्टैंड के बाद सड़क पर शारदा पैलेस होटल बना है जो सड़क पर कब्जा कर होटल की पार्किंग बना ली है. आए दिन यहां लगातार हादसे होते रहते है. बताया जा रहा है कि होटल एक रसूखदार नेता का है ,जिस वजह से प्रशासन अतिक्रमण को हटाने में हिम्मत नही जुटा पा रहा है.

नाले में अतिक्रमण कर बना लिया आलीशान होटल

जिले का एकमात्र आलीशान होटल सत्या इंटरनेशनल नाले पर बना हुआ है । नाले पर अतिक्रमण कर अधिकारियों से साठ गांठ कर एसडी सिंह ने आलीशान होटल बना लिया. अब इस होटल में प्रशासन से लेकर नेता तक का कार्यक्रम होता है. ऐसे में जिला प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी अतिक्रमण हटाने में परहेज कर रहा है.

क्या कहते है जिलादण्डाधिकारी

इस मामले में जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि नाले पर अवैध अतिक्रमण की जांच के निर्देश दिये गये है. जांच के बाद होटल और अन्य जगहों पर अतिक्रमण को मुक्त कराया जायेगा.

Bhopal News: 9 साल पुराने मामले में सिमी आतंकियों को अदालत ने सुनाई सजा, दो काटेंगे आजीवन कारावास, 2 को हुई 10 साल की जेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget