एक्सप्लोरर

Singrauli Road Accident: सिंगरौली में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

MP Singrauli Road Accident: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा बस और ऑटो की सीधी टक्कर होने से हुआ.

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी से सतना जा रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दिया. जिससे ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई. घटना गीरछांदा गांव के पास घटित हुआ है. दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
 
पुलिस के मुताबिक यात्री बस क्रमांक एमपी 66 पी 0381 चितरंगी से सतना जा रही थी. बस तेज रफ्तार में थी. तभी गीरछांदा गांव में सामने से आ रहे ऑटो को बस ने टक्कर मार दिया.हादसे में रघुनाथ साकेत पिता शिवराम साकेत निवासी गड़वानी की मौत हो गई. जबकि ऑटो चालक नरेन्द्र कुमार साहू पिता संतोष साहू निवासी सुकहर गंभीर रूप से घायल था.

तेज रफ्तार होने के कारण हुई टक्कर
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. बताया गया है कि बस तेज रफ्तार में होने के कारण मोड़ पर चालक ने उसे काबू में नहीं कर पाया. जिससे सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया.

बस में बैठे यात्री को नहीं आई चोट
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया. करीब दर्जन भर यात्री बस में सवार थे. मगर उन्हें चोट नहीं आई है. बताया गया है कि ऑटो में टक्कर के बाद बस चालक ने काबू में करने की कोशिश किया. इस दौरान बस को सड़क से उतार दिया और पेड़ में जाकर बस रूक गई. जिससे बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर न केवल चीख पुकार मच गई. बल्कि आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी रही.

दो दिन पहले ही खरीदा था ऑटो
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र पिता संतोष साहू सोमवार को दो दिन पहले पुराना ऑटो खरीदा था. तीसरे दिन न सिर्फ बस दुर्घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, बल्कि उसकी मौत भी हो गई. हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. युवक के मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई. रोत बिलखते परिजन चितरंगी पहुंचे. जहां युवक का शव देखकर परिजन खुद को नहीं रोक पा रहे थे.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget