एक्सप्लोरर

MP के सिंगरौली में फैला चिटफंड कंपनियों का जाल, लोगों को दे रहे पैसा दोगुना करने का झांसा

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बार फिर से चिटफंड कंपनियों का जाल फैलता जा रहा है. ये कंपनियां लोगों को उनके पैसे दोगुने करने का लालच दे रही हैं.

MP Chit Fund Companies: मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला पहले से ही चिटफंड कंपनियों का बड़ा गढ़ रहा है. साल 2018 में तत्कालीन कलेक्टर केवीएस चौधरी ने यहां चिटफंड कंपनियों का भांडाफोड़ कर उनके गोरखधंधे को खत्म कर दिया था. अब एक बार फिर चिटफंड कंपनियां नए सिरे से सिंगरौली-सोनभद्र अंचल को अपना ठिकाना बना रही हैं. यहां फिर से उनके निशाने पर भोली-भाली जनता है. ठगों ने लोगों की गाढ़ी कमाई की रकम को दोगुनी करने के नाम पर निवेश करा रहे हैं.

जिला प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी अनजान है. चिटफंड कंपनियों के कारोबार रोकने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है. जिले के कोतवाली थाने से चंद कदम की दूरी पर LJCC नाम की इस कंपनी का पूरा नाम ही आप सुन लें तो समझ आ जाएगा कि कंपनी बनाने वालों के मंसूबे क्या रहे होंगे.

LJCC कंपनी का फुल फॉर्म नाम चौंकाने वाला

लास्टिनेस जनहित क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड नाम की कंपनी सिंगरौली जिले में चिटफंड का धंधा फैलाती रही. लोगों को पैसा दुगुना करने व कई अन्य प्रलोभन का झांसा देकर लोगों से निवेश करा रही है. यह चिटफंड कंपनी अब तक कई लोगों से करोड़ों रुपए निवेश करा चुकी है. कंपनी का मास्टरमाइंड अनुराग बंसल सिंगरौली में ही नहीं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, सहित कई जिलों में और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र सहित अन्य जिलों में अपनी चिटफंड कंपनी चला रहा है. सभी जगहों पर लोगों को इसी प्रकार रकम दोगुनी किए जाने का झांसा देकर ठगा करने का काम कर रहा है. 

सिंगरौली जिले के कोतवाली पुलिस थाने के पास चल रही है फर्जी बैंक कंपनी

बड़ी हैरानी की बात यह है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर चिटफंड कंपनी संचालित की जा रही है. बैढन गनियारी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के पास को कंपनी ने अपना ठिकाना बनाया हुआ था. यह कारोबार कई सालों से चल रहा है लेकिन कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन इसके फर्जी कारोबार को बंद करा पाने में कोई दिलचस्पी नही दिखा रहा है. गौरतलब है कि चिटफंड कंपनियों के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शहर मुफीद साबित हो रहे हैं. यहां आसानी से अपना अवैध कारोबार फैला रहे हैं. सीएम के सख्त आदेश के बाद भी जिला प्रशासन चिटफंड कंपनी के कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है.

इस मामले में सिंगरौली अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई है, जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी. लोगों को ऐसे किसी चिटफण्ड कंपनियों में निवेश करने से बचना चाहिए.

सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- पर्चे पर श्री हरि लिखें डॉक्टर, हिन्दी में दवाओं का नाम लिखने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget