एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: शिवराज के सीहोर ने CM मोहन यादव के उज्जैन को पछाड़ा, इस मामले में फिर बना नंबर वन

Sehore News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) के जिले उज्जैन (Ujjain) को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर (Sehore) ने नवागत सीएम डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) के जिले उज्जैन (Ujjain) को पीछे छोड़ दिया है. सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के मामले में सीहोर जिले के प्रशासनिक सिस्टम ने 78.99 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया है. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सीहोर जिला पिछले कई महीनों से प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर आ रहा है. 

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला इस महीने भी प्रदेश में नंबर एक स्थान पर आया है. सीएम हेल्पलाइन की 23 जनवरी को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में अगस्त में सीएम हेल्पलाइन की कुल 4,955 शिकायतों का का 78.99 वेटेज स्कोर के साथ निराकरण किया गया. सीहोर जिले में सीएम हेल्पलाइन की 46.81 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया. जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहा.

हर दिन शिकायतों की होती है मॉनिटरिंग
कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के तुरंत और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए लगातार अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है. वह प्रतिदिन सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हैं. साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से तुरंत बात कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए प्रेरित करते हैं. इसके साथ ही हर हफ्ते आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते है.

कलेक्टर ने अधिकारियों को दी बधाई
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों को लगातार सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता और सुशासन लाने का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का अच्छा माध्यम है. उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए. शिकायतों के तुरंत और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ता है.

कई महीनों से सीहोर को मिल रहा पहला स्थान
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के ममालों के निराकरण की समीक्षा करते हैं. साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार और तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती है. समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाइयों का कलेक्टर सिंह तुरंत समाधान किरते हैं, जिसके सार्थक परिणाम के रूप में सीहोर जिला विगत कई महीनों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है. कलेक्टर सिंह के निर्देश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए विभागीय अधिकारी भी गंभीरता से प्रयास करते हैं. शिकायतों से संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क कर हितग्राहियों की समस्या को जानकर उसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते है.

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थान बनेंगे पर्यटक स्थल, CM मोहन यादव ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget