एक्सप्लोरर

Scrub Typhus Disease: कोरोना के बीच मध्य प्रदेश के तीन जिलों में 'स्क्रब टायफस' को अलर्ट जारी, क्या है ये बीमारी?

'स्क्रब टायफस' को लेकर जबलपुर, सतना और खरगोन में अलर्ट जारी किया गया है. इसके लक्षण कोरोना से काफी मिलते जुलते हैं. गौरतलब है कि पिछले साल इस बीमारी के 17 केस सामने आए थे

MP News: कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका के बीच 'स्क्रब टायफस' को लेकर मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल ये अलर्ट मध्य प्रदेश के 3 जिलों जबलपुर, सतना और खरगोन के लिए जारी किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य महकमा विशेष एहतियात बरत रहा है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश के सतना, जबलपुर और मंदसौर में 'स्क्रब टायफस' का खतरा बरकरार है. ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2021-22 में भी स्क्रब टायफस के अधिक मरीज इन जिलों से ही सामने आए थे.

अब एहतियातन मध्य प्रदेश के संचानालय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा इन 3 जिलों में एम्स भोपाल की सहायता से रिसर्च प्रोजेक्ट चलाने का भी निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि पिछले साल इस बीमारी के 17 केस सामने आए थे जबकि 52 मरीज संदिग्ध पाए गए थे.

Ujjain News: कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच अस्पताल जाने वाले मरीज कर रहे ये लापरवाही

क्या हैं इसके लक्षण?

'स्क्रब टायफस' की बीमारी के लक्षण लगभग कोरोना से  मिलते-जुलते हैं. जॉइंट डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डॉ. एस.एस मिश्रा ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें तेज बुखार, सर्दी-खांसी, हाथ-पैर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ संबंधित समस्या होती है तो तत्काल अपनी जांच कराएं. फिलहाल इसकी जांच के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजने की व्यवस्था की गई है.

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार 'स्क्रब टाइफस' बीमारी ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी बैक्टीरिया (Orientia Tsutsugamushi) के कारण होती है. लोगों में यह संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलता है. इसे 'बुश टाइफस' के नाम से भी जाना जाता है. यह एक वेक्टर जनित बीमारी है. यह समय के साथ सेंट्रल नर्वस सिस्टम, कार्डियो वस्कुलर सिस्टम, गुर्दे, सांस से जुड़ी और गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल सिस्टम को प्रभावित करता है. कई मामलों में मल्टी ऑर्गन फेल्योर से रोगी की मौत भी हो सकती है.

इसके लक्षणों में बुखार और ठंड लगना शामिल है. इसके बाद सिर दर्द, शरीर में दर्द और मांसपेशियों में दर्द होता है, जैसा कि कोविड के मामले में होता है. हालांकि एक 'स्क्रब टाइफस' रोगी में कोविड-19 के कई मामलों के विपरीत गंध और स्वाद बना रहता है. कुछ रोगियों में जोड़ों में दर्द भी होता है जो चिकनगुनिया का लक्षण है.

ये भी पढ़ें-

Indore: इंदौर में बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, तभी फोन पर आया ऐसा मैसेज और तोड़ दी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget