एक्सप्लोरर

Bhopal Weather: भोपाल में बारिश का दौर जारी, अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का अपडेट

Bhopal Weather Forecast: मध्य प्रदेश के भोपाल में बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है. भोपाल में मानसून के इस सीजन में अब तक 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है.

MP Rains: मौसम के स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव रहने की वजह से राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी है. मंगलवार को दिन भर रुक-रुककर बरसात होती रही तो आज (11 सितंबर) सुबह से बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. लगातार हो रही बारिश की वजह से भोपाल के तीनों डैमों के गेट फिर से खुल गए हैं.
 
बता दें मौसम विभाग ने आज राजधानी भोपाल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से सडक़ें पानी से लबालब हो गई हैं. भोपाल में औसत से ज्यादा बरसात हो चुकी है, अब तक 44 इंच बारिश रिकार्ड की जा चुकी है, जबकि अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. सोमवार की रात से बारिश का दौर जारी है. रुक-रुककर बरसात हो रही है, जबकि मंगलवार को भी दिन भर पानी गिरता रहा.
 
तीनों डैमों के गेट खुले
भोपाल में हो रही झमाझम बारिश की वजह से एक बार फिर से भोपाल के तीनों डैम कोलार, कलियासोत, और केरवा डैम के गेट खुल गए हैं. मौसम विभाग ने आज बुधवार को नजदीकी जिले सीहोर में अति बारिश का अलर्ट जारी किया है. सीहोर के पानी से भोपाल का डैम भरता है. ऐसे में बड़ा तालाब, केरवा और कोलार डैम में पानी बढ़ जाएगा, जिससे गेट लगातार खुले रखे जा सकते हैं.
 
अब तक 44 इंच बरसात
भोपाल में अब तक 17 प्रतिशत ज्यादा यानी 44 इंच बारिश हो चुकी है. कोलार डौम, केरवा, भदभदा और कलियासोत डैम में पानी निर्धारित लेवल के करीब है. जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 
 
सितंबर माह में अच्छी बारिश का ट्रेंड
राजधानी भोपाल में सितंबर महीने में अच्छी बारिश का ट्रेंड रहा है. इस महीने में औसत 7 से 8 इंच बारिश होती है. हालांकि एक बार वर्ष 2019 में 22.20 इंच बारिश हो चुकी है. जबकि वर्ष 2014 में 3.90, 2015 में 1.67, 2016 में 8.55, 2018 में 3.22, 2022 में 6.50, 2021 में 8.43, 2022 में 8.32 ओर 2023 में 12.83 इंच बारिश हुई थी. इस बार अब तक 4 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget