एक्सप्लोरर

MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन 7 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें IMD का अपडेट

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है. मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इससे आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई जिलों में मध्यम और हल्की बारिश के भी संकेत दिए गए हैं.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश को लेकर मानसून सक्रिय हो गया है. इसी के चलते सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, मुरैना, देवास, सीहोर और सतना में भारी बारिश हो सकती है. 

कहां होगी कितनी बारिश?
मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम बारिश होगी. इन जिलों में शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर जिले शामिल है. 

इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के भी संकेत दिए हैं. इनमें दतिया, राजगढ़, आगर, शाजापुर, भोपाल, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदा पुरम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, इंदौर, मंदसौर, नीमच जिले शामिल हैं. 

'तीन-चार दिनों तक बारिश के संकेत'
मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र गुप्त ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के संकेत हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. 

डॉक्टर राजेंद्र गुप्त ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है. प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने से उमस से राहत मिलने के आसार हैं. 

एमपी आज कैसा रहा मौसम?
इससे पहले आज मंगलवार (13 अगस्त) को अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे हैं. इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. 

इस दौरान प्रदेश में आद्रता 91 फीसदी के आसपास बनी रही. आने वाले दिनों में बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं, इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Indore News: पैसों के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, फिर उठाया ये खौफनाक कदम, दंग रह गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget