एक्सप्लोरर

गैरजिम्मेदार मंत्री! MP के PWD मंत्री राकेश सिंह बोले- 'जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक...'

Rakesh Singh Statement: मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी के नेता राकेश सिंह ने खराब सड़कों को लेकर कहा है कि दुनिया में ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिसमें गड्ढा न हो. इसको लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है.

भोपाल: मध्य प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. मंत्री ने खराब सड़कों को लेकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक गड्ढे भी होते रहेंगे. दुनिया में ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिसमें गड्ढा न हो. ऐसी कोई तकनीक अभी PWD के पास नहीं है.

उन्होंने कहा, ''बरसात में हर राज्य की सड़कों पर गड्ढे होते हैं. ट्रैफिक और बारिश का असर होता है. हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं.”

‘पोस्ट डालने से सड़क नहीं बनती’

राकेश सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई लीला साहू की सड़क शिकायत पर कहा, “PWD का बजट इतना नहीं कि कोई पोस्ट डाल दे और हम तुरंत सड़क बना दें. विभाग की सीमाएं हैं. लेकिन आने वाले समय में बड़ी योजनाएं हैं.”

लीला साहू ने क्या कहा था?

लीला साहू अपने वीडियो में कह रही हैं, ''हम मध्य प्रदेश के हर नेता से कहना चाहते हैं कि आप लोग नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं, उनके सम्मान की बात करते हैं, लेकिन 10 किलोमीटर की सड़कें नहीं बनवा सकते. आपकी औकात नहीं है बनवाने की...चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए. यहां की सड़कें ऐसे है कि एंबुलेंस नहीं आ सकता. ट्रैक्टर में मरीज को ले जाया जाता है. मैं खुद प्रेग्नेंट हूं, कैसे जाऊंगी. मैं सीधी जिले के सभी अधिकारियों से ये बात कहना चाहती हूं.''

'BJP गड्ढों में दफन हो जाएगी'– कांग्रेस का पलटवार

PWD मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान है. जब तक भ्रष्टाचार रहेगा, तब तक गड्ढे रहेंगे. अगर गुणवत्ता से सड़कें बनें तो गड्ढे नहीं होंगे. बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क है.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा: “BJP ने कभी मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताया था. अब वही नेता गड्ढों को नियति बता रहे हैं. जनता अब गड्ढों में नहीं, वोट में जवाब देगी.”

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget