एक्सप्लोरर

MP News: भोपाल के लोगों ने दिवाली पर खाई अशुद्ध मिठाइयां, मावे के 14 में से 10 सैंपल फेल, होगी कार्रवाई

Madhya Pradesh News: इस दीपावली भोपाल में मिलावट खोरी का धंधा जमकर चला. दीपावली के पहले खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए थे.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में मिलावट खोरों पर नकेल कसने के लिए राज्य की शिवराज सरकार ने शुद्धता के लिए युद्ध अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान के तहत शुरुआती दिनों में खाद्य विभाग के अमले ने कुछ कार्रवाईयां भी की थी. इसके बावजूद सरकार का यह अभियान कुछ खास असर नहीं दिखा सका. दीपावली के मौके पर ही राजधानी भोपाल में भोपालवासियों ने अशुद्ध मिठाई का सेवन किया था. खाद्य विभाग द्वारा दीपावली के पहले लिए गए मावे के 14 सैंपलों में से 10 फेल साबित हुए हैं. अब फेल सैंपल के संबंध में एसडीएम कोर्ट में केस चलेंगे.

जानकारी के अनुसार इस दीपावली पर भी मिलावट खोरी का धंधा जमकर चला था. दीपावली के पहले खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए थे. इन सैंपलों में 15 सैंपल फेल साबित हुए हैं. इन सैंपलों में सबसे ज्यादा बुरे हाल मावे के रहे. त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य विभाग के द्वारा मावे के 14 सैंपल लिए गए थे. हैरत की बात यह है कि 14 सैंपलों में से 10 की रिपोर्ट फैल आई, जबकि दो असुरक्षित साबित हुए. राजधानी भोपाल में दूषित मावे से बनी मिठाईयों का सेवन ही राजधानीवासियों ने किया था.

ग्वालियर-धोलपुर से आया दूषित मावा

गौरतलब है कि इस दीपावली पर राजधानी भोपाल में ग्वालियर, धोलपुर, ब्यावरा और उज्जैन की तरफ से मावा लाया गया था. विभाग द्वारा जो सैंपल लिए वो अधिकांश ग्वालियर, धोलपुर और ब्यावरा क्षेत्र का था. यानी कि ग्वालियर धोलपुर और ब्यावरा क्षेत्र से ही राजधानी भोपाल में दूषित मावे की सप्लाई की गई थी. बता दें कि त्योहारी सीजन पर भोजन में 200 क्विंटल मावा और 80 क्विंटल पनीर की खपत हुई थी. 

नमकीन के भी हाल बेहाल

बता दें कि दीपावली से पहले खाद्य विभाग द्वारा जो सैंपल लिए गए थे, उनमें मावा के 14, मिठाई के 15, पनीर के 03, दूध के 01, नमकीन के 05 और अन्य 02 शामिल है. इनमें से मावा के 10 सैंपल फेल हुए, जबकि मिठाई के दो, पनीर के तीन, अन्य दो, दूध का एक, नमकीन के तो 05 में से 04 सैंपल फेल साबित हुए. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र दुबे के मुताबिक दीपावली त्योहार पर लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि फेल सैंपल के संबंध में केसर एसडीएम कोर्ट में चलेंगे.

MP News: धार्मिक कट्टरता फैलाने वाली किताब को लेकर फिर हुआ विवाद, 24 घंटे में जांच कर कार्रवाई के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget