एक्सप्लोरर

MP PAT Exam 2021: परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए आधार और बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी, छात्रों को पहुंचना होगा एक घंटा पहले

MP PAT Exam 2021:मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

MP PAT Exam 2021: मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT)  इस साल 5 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आधार और बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है.यानी इस वेरिफिकेशन के बाद कोई भी फर्जी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा. इसके साथ ही छात्रों को एग्जाम के लिए 1 घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि आधार-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त समय लगेगा. वहीं नवंबर व दिसंबर में होने वाली पीईबी की अन्य परीक्षाओं के दौरान भी ये नियम लागू किए जाएंगे.

एमपी पीएटी परीक्षा दो पालियों में होगी आयोजित

उम्मीदवार ध्यान दें कि एमपी पीएटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. यह परीक्षा 3 दिनों के लिए होगी. गौरतलब है कि किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था से 12वीं पास छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. सफल होने वाले कैंडिडेट्स को बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी बागवानी, बीटेक कृषि इंजीनियरिंग और बीएससी वानिकी प्रोग्राम में एडमिशन मिल जाता है.

नवंबर और दिसंबर में हैं ये परीक्षाएं

नवंबर में दो अहम परीक्षाएं इनमें 26 नवंबर को पशुपालन डिप्लोमा की परीक्षा होगी जबकि 27 और 28 नवंबर को प्री वेटनरी एंड फिशरी एग्जाम होगा. इन परीक्षाओ के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. वहीं 11 और 12 दिसंबर को कृषि विस्तार अधिकारी व कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिका) के लिए एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 17 से 19 दिसंबर के बीच ग्रुप 2 उप समूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी. 23 व 24 दिसंबर को समूह 5 भर्ती परीक्षा होगी. उम्मीदवार ध्यान दें कि जल्द ही सभी भर्ती परीक्षाओं के हॉल टिकट जारी कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Sehore News: कलेक्टर ने MPPSC और UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को टीचर बनकर पढ़ाया, सफलता का दिया मंत्र

Raipur: कोरोना महामारी के बाद खुला नंदनवन जंगल सफारी, रविवार को पर्यटकों से हुआ गुलजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget