एक्सप्लोरर

'BJP के 4 मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से रहे लेकिन 27 % आरक्षण नहीं मिला', अरुण यादव का निशाना

MP OBC Reservation: अरुण यादव ने कहा कि 2019 में जब कमलनाथ की सरकार सत्ता में आई, तो हमने पिछड़े वर्ग के लिए 27% आरक्षण देने का काम किया, लेकिन अभी भी उसे लागू नहीं किया गया.

भोपाल में गुरुवार (28 अगस्त) को ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के मसले पर सर्वदलीय बैठक हुई. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सुभाषचंद्र यादव ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 साल से प्रदेश में बीजेपी के चार मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से रहे हैं, फिर भी मध्य प्रदेश के पिछड़े वर्ग के लोगों का दुर्भाग्य है कि हमें 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिला है. 

एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण सुभाषचंद्र यादव ने आगे कहा, "2019 में जब कमलनाथ की सरकार सत्ता में आई, तो हमने पिछड़े वर्ग के लिए 27% आरक्षण देने का काम किया. आज 2019 से 2025 हो गया, अभी भी उसे लागू नहीं किया गया है. मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर चिंता जताई और एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. हमारी उनसे प्रार्थना है कि जो आपने जो कहा है उसे पूरा करने का काम करें."

आरक्षण को लेकर जीतू पटवारी ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. कांग्रेस पार्टी जो OBC आरक्षण लेकर आई थी उस पर जो कानूनी अड़चनें हैं, उसे लेकर चर्चा की गई. कानूनी रूप से तर्क कई तरीके के हैं. अगर कोई ऐसा रास्ता निकाला जाता है जिससे OBC आरक्षण को जल्दी लागू किया जा सके तो यह सकारात्मक कदम होगा.

6 साल तक जिसने रोका उनके खिलाफ कार्रवाई हो- पटवारी

उन्होंने आगे कहा, ''स्वाभाविक तौर पर सर्वदलीय बैठक में नीति है कि कानून को लागू किया जाना चाहिए और 6 साल तक इसे जिन्होंने रोका उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए. पार्टी लाइन से ऊपर उठकर यह सोचा गया है कि आरक्षण लागू होना चाहिए जो कि स्वागत योग्य है."

सुप्रीम कोर्ट में लंबित है आरक्षण का मामला

बता दें कि ओबीसी को 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण दिए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राज्य के ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान किया था. उसी क्रम में CM आवास पर गुरुवार (28 अगस्त) को सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget