एक्सप्लोरर

Singrauli News: सिंगरौली की 316 ग्राम पंचायतों में 288 में चुनाव की प्रक्रिया शुरू, आज से शुरू होगा नामांकन

MP News : चितरंगी जनपद पंचायत में सबसे अधिक 2 लाख 70 हजार 458 वोटर हैं. इस मामले में बैढ़न दूसरे नंबर पर है.बैढ़न जनपद पंचायत में 2 लाख 28 हजार 370 और देवसर जनपद पंचायत में 1 लाख 95 हजार 392 वोटर हैं.

सिंगरौली: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जिला निर्वाचन शाखा ने पूरी कर ली है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक 30 मई से अधिसूचना के प्रकाशन के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर राजीव रंजन मीना के मुताबिक अधिसूचना के साथ सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों के सूची का प्रकाशन भी होगा. इसके अलावा नाम निर्देशन पत्रों का वितरण भी शुरू हो जाएगा. 

जिले में कितने मतदाता हैं

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के मुताबिक इस बार 6 लाख 94 हजार 220 मतदाता गांव की सरकार बनाने के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे. तीनों जनपद पंचायतों में कुल 1229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिला प्रशासन के मुताबिक सिंगरौली जिले के बैढ़न में 382, देवसर में 360, चितरंगी में 487 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों का एक बार फिर निरीक्षण कर वहां की समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर दूर करने का निर्देश दिया है. पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को अन्य कई निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही आचार संहिता के पालन की भी हिदायत भी दी गई है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. 

चितरंगी में सबसे अधिक मतदाता

चितरंगी जनपद पंचायत में सबसे अधिक 2 लाख 70 हजार 458 मतदाता हैं. जबकि मतदाताओं की संख्या में मामले में दूसरे स्थान पर बैढ़न है. बैढ़न जनपद पंचायत में 2 लाख 28 हजार 370 और देवसर जनपद पंचायत में 1 लाख 95 हजार 392 मतदाता हैं. देवसर में मतदाताओं की कम संख्या बरगवां और सरई नगर परिषद बनाए जाने के चलते है. देवसर में पूर्व की तुलना में 44 मतदान केंद्र कम होने के पीछे भी यही वजह है.

इतनी पंचायतों में होगा चुनाव

सिंगरौली जिले में कुल 316 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन चुनाव 288 पंचायतों में ही कराया जाएगा. चितरंगी जनपद की 111 ग्राम पंचायतें, देवसर की 85 और बैढन जनपद की 92 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच का चुनाव होगा. बाकी पंचायतों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है, जिस वजह से वहां अभी चुनाव नहीं कराए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें

Sagar News: बीना की 3 बेटियां टेबल टेनिस में लहरा रही हैं परचम, लेकिन कोच को है इस बात का मलाल

Indore Gaurav Divas: इंदौर गौरव दिवस पर सजेंगे बाजार, ग्राहकों का मिश्री-चॉकलेट से होगा स्वागत, खरीदारी पर मिलेगी इतने की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget