एक्सप्लोरर

MP Politics: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा, 'मोदी है तो हिंदू हैं', इस बयान पर भिड़े दिग्विजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा, जानिए पूरा मामला

MP News: कथावाचक प्रदीप मिश्र ने पीएम नरेंद्र मोदी और हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की थी, उनके इसी बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र में बयानबाजी हो रही है.

भोपाल: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के एक वीडियो पर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो ट्वीट किया है. इसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मोदी हैं, तो हिंदू है. वो नहीं होगा, तो रोओगे. ले-देकर लोग मोदी के पीछे पड़े रहते हैं.'' यह वीडियो पिछले साल जून का है. इस पर दिग्विजय सिंह ने पूछा है कि मोदी प्रसंग किस धार्मिक ग्रंथ का है. उनके इस ट्वीट पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि कांग्रेस नेता साधु-संतों के अपमान का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं. 

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा है

दिग्जिवय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''माननीय मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी से बड़ी विनम्रता से पूछना चाहता हूं कि मोदी प्रसंग हमारे किस धार्मिक ग्रंथ का अंग है? आप कह रहे हैं कि मोदी है, तो हिंदू है. क्या हिंदुओं का अस्तित्व मोदीजी के जन्म लेने के बाद हुआ है? सनातन धर्म, जिसे अब हिंदू धर्म भी कहा जाता है, हजारों साल पुराना है. अनंत है. आपके यह वचन हमारे सनातन धर्म, उसकी मान्यता, परंपरा, संस्कार और संस्कृति के विरुद्ध है. आप धार्मिक कथा कह रहे हैं या मोदीजी का प्रचार कर रहे हैं?

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने क्या कहा

दिग्जिवय सिंह के इस ट्वीट पर जब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जो जाकिर नायक को शांतिदूत कहते हैं. कांग्रेस नेता आचार्य कृष्णन ने दिग्विजय सिंह को संत की उपाधि दी थी. तब दिग्विजय सिंह नहीं बोले थे. तब मुस्कुराकर रह गए थे. हिंदू साधु-संतों को अपमानित करने का कोई अवसर अगर दिग्विजय सिंह ने छोड़ा हो तो बताएं. मोदी रामजन्म भूमि का शिलान्यास कर रहे थे, उसकी तारीख पर सवाल उठा दिए थे. ज्योतिषी बन गए थे. मोदी हिंदू हृदय सम्राट हैं. कोई संत उनकी तारीफ करता है तो दिग्विजय सिंह को पीड़ा हो जाती है. यही दिग्विजय सिंहजी की पीड़ा है, पूरी कांग्रेस घर बैठा दी. 10 साल में एक नेताप्रतिपक्ष कांग्रेस नहीं चुन पाई. इसलिए तो उन्हें कांग्रेस जोड़ो अभियान पर निकाला है.''

कौन हैं प्रदीप मिश्र

सीहोर निवासी प्रदीप मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर उनके 26 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो परीक्षा में पास होने का तरीका बता रहे थे. अभी इसी महीने सोशल मीडिया पर उनके बेटे के 8वीं के परीक्षा परिणाम पर चर्चा होने लगी. 

यह भी पढ़ें

Train Cancelled: रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनें 24 जून तक की कैंसिल, जानिए कौन-कौनी सी ट्रेनें हुई हैं निरस्त

MP Wine News: मध्य प्रदेश में सस्ती हो सकती है वाइन और बीयर, जानें मंत्री समूह ने क्या लिया है फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget