एक्सप्लोरर

देवास: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत! भीम आर्मी के प्रदर्शन के बाद एसपी ने दिया जांच का आश्वासन

Dewas News: देवास में एक युवक ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगा कर आपनी जान दे दी. घटना के बाद भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार के साथ थाने के बाहर प्रदर्सन किया. एसपी ने कहा मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी. 

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के सतवास थाने में एक युवक ने पुलिस हिरासत के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. थाने में हुई इस घटना को लेकर भीम आर्मी और पीड़ित परिवार के सदस्यों ने थाने का घेराव किया. पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने थाने पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से निष्पक्ष जांच की बात कही.

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि सतवास थाने में एक महिला ने 26 दिसंबर को मालागांव के रहने वाले मुकेश लोंगरे के खिलाफ शिकायत की थी. इसी शिकायती आवेदन को लेकर मुकेश को शनिवार को थाने बुलवाया गया. थाने पर पुलिस मुकेश के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही थी. 

इसी दौरान उसने अपने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सतवास पुलिस पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया. जिले के एसपी ने कहा कि पुलिस थाने में हुई मौत को लेकर न्यायिक जांच कराई जाएगी. इस मामले में जो भी तथ्य आगे आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस घटना को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ सतवास थाने का घेराव किया था. 

सतवास थाने के पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

मुकेश लोंगरे के परिजनों ने सतवास थाने के पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुकेश को हिरासत से छोड़ने के लिए ₹6000 की डिमांड की गई थी. रुपए के लिए मुकेश के साथ मारपीट भी की गई. मुकेश के साथ थाने पर गया उसका मित्र पैसों का इंतजाम कर रहा था. जब वह ₹6000 लेकर थाने पहुंचा तो पता चला कि मुकेश की मौत हो गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

एनएचआरसी गाइडलाइन के आधार पर होगी जांच

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है. इस मामले में एनएचआरसी की गाइडलाइन के हिसाब से जांच होगी. फॉरेंसिक टीम भी पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच करेगी. बता दें कि मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है. वहीं, सतवास में भी मुकेश के घर सन्नाटा पसरा हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget