एक्सप्लोरर

MP News: 'डिजिटल बाबा' के निशाने पर पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री, लगाए ये आरोप

Khandwa News: डिजिटल बाबा ने कहा कि जो सनातन धर्म के नाम पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं वह निंदनीय है. कथा विशुद्ध रूप से प्रेम भाव से होनी चाहिए.

Kubereshwar Dham: नर्मदा परिक्रमा पूरी कर वापस लौटे युवा संत राम शंकर महाराज उर्फ डिजिटल बाबा ने खंडवा में मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और पंडित प्रदीप मिश्रा समेत बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर हमला बोला. डिजिटल बाबा ने आरोप लगाया कि लोगों की आस्था को इस्तेमाल कर यह बाबा सत्ता के सामने अपनी ताकत प्रदर्शन कर रहे हैं.

पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर कही बड़ी बात
डिजिटल बाबा ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष आयोजन में हुई दुर्घटना का जिक्र करते हुए भी बड़े आरोप लगाए. स्वामी राम शंकर डिजिटल बाबा ने कहा, "चमत्कारी रुद्राक्ष बाटने के नाम पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने लाखों लोगों को जुटा लिया. ना तो सरकार इस बारे में सोच पाई, ना ही पंडित जी ने पूर्वानुमान लगाया कि इतने लोगों के जुटने के बाद क्या होगा." डिजिटल बाबा ने कहा कि कष्ट इस बात का है कि लोगों की आस्था को इस्तेमाल कर यह कथा वाचक सत्ता के सामने अपनी ताकत दिखाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि कथा वाचक धर्म के प्रचार के लिए काम करें वो ही अच्छा है, लेकिन वे सत्ता के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में लगे रहते हैं.

'कथा वाचक पर दर्ज होना चाहिए केस'
युवा संत राम शंकर महाराज उर्फ डिजिटल बाबा से जब पूछा गया कि आप कथावाचक पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि वह सनातन धर्म का काम कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने कटाक्ष सिर्फ इस अंश पर किया है कि जो सनातन धर्म के नाम पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं वह निंदनीय है. विशुद्ध रूप से प्रेम भाव से आप कथा करिये, आपको कोई नहीं रोकेगा लेकिन बिना पूर्व तैयारी के इतनी बड़ी भीड़ जुटा लेना जिसमें लोगों की जान चली जाए, इस हिसाब से तो कथा वाचक पर ही केस दर्ज होना चाहिए.

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर बरसे
डिजिटल बाबा ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी निशाना साधते हुए कहा, "धीरेंद्र शास्त्री सदी के महान कथा वाचक हैं, लेकिन जो आदमी दुनिया भर को संस्कार शिष्टाचार और अनुशासन का पाठ पड़ा रहा है उसी का भाई कितना बड़ा छिछोरा है यह किसी से छुपा नहीं है. जो की मोबाइल के कैमरों और वीडियो के जरिये सबके सामने आ गया है. मैं धीरेंद्र शास्त्री से कहना चाहता हूं कि सबसे पहले आप अपने आसपास के लोगों को, अपने टीम मेंबर को और अपने भाई को शिष्टाचार पढ़ाइए ताकि आप जो अच्छा काम कर रहे हैं उन लोगों से आपके उस अच्छे कामों की छवि खराब ना हो."

नर्मदा नदी की सफाई का मुद्दा भी उठाया
वहीं डिजिटल बाबा ने नर्मदा नदी की सफाई का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, सरकार नर्मदा नदी को साफ करने की बात करती है लेकिन परिक्रमा शुरू करते ही ओमकारेश्वर के गोमुख घाट पर देखा जा सकता है कि पूरे शहर का गंदा पानी मां नर्मदा में मिल रहा है. ऐसे ही सभी दूर शहर का गंदा पानी लाकर मां नर्मदा में डाला जा रहा है.

डिजिटल बाबा ने कहा कि सरकार कोई भी हो प्रदेश के मुखिया को इस ओर ध्यान देना चाहिए. डिजिटल बाबा ने नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खनन का मुद्दा भी उठाया. साथ ही नर्मदा नदी के किनारे हुए वृक्षा रोपण पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मौसम में वृक्षारोपण किया गया जब बारिश होती ही नहीं, ऐसे में हजारों पौधे मर गए.

कौन हैं डिजिटल बाबा?
वैद्धनाथ हिमाचल प्रदेश के आश्रम में रहने वाले युवा संत राम शंकर महाराज उर्फ डिजिटल बाबा सोशल मीडिया पर खूब छाये रहते हैं. उन्होंने नर्मदा परिक्रमा शुरु की थी जो अब पूरी हो गई है. ऐसे में जब वे परिक्रमा से वापस लौटे तो उन्होंने सरकार और कथावाचकों के ऊपर जमकर भड़ास निकाली.

ये भी पढ़ें

Ladli Bahana Yojana: CM शिवराज सिंह चौहान बोले- बहनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों, ये मेरे ह्रदय की तड़प थी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget