एक्सप्लोरर

MP News: सीहोर के मंडी में पहुंची रिकॉर्ड तोड़ गेंहू की खरीद, समर्थन मूल्य से मिल रहे हैं अधिक दाम

Sehore Wheat Procurement: सीहोर में मंडी में गेहूं की आवक ने रिकॉर्डतोड़ दिया है. मंडी में बुधवार को करीब 30 हजार क्विंटल से अधिक की आवक रिकार्ड की गई है. ऐसे में नीलामी का काम देर शाम तक जारी रहा.

Wheat Procurement in Sehore: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) में इस समय मंडी में भारी मात्रा में गेहूं पहुंच रही है. किसानों से गेहूं अच्छे दामों पर खरीदे जा रहे हैं. हालांकि नए गेहूं की शुरुआत में 40 हजार क्विंटल तक सीहोर मंडी में आवक के दौरान भाव भी अच्छे मिल रहे थे. लेकिन अब मंडी में गेहूं के भाव भी गिर गए हैं. फिर भी समर्थन मूल्य से अभी अधिक है. शरबती गेहूं पहले 5,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था. अब यह 4,500 रुपए तक आ गया है. वहीं दूसरे वैरायटी के गेहूं के दाम प्रति क्विंटल 2,800 से 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे, जो घटकर 2,400 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं.
 
फिलहाल समर्थन मूल्य 2015 से अधिक है. मंडी में गेहूं की आवक ने फिर से रिकॉर्डतोड़ दिया है. मंडी में बुधवार को करीब 30 हजार क्विंटल से अधिक की आवक रिकार्ड की गई है, जबकि कुल आवक करीब 40 हजार क्विंटल के आसपास रिकॉर्ड की गई. इससे नीलामी का काम देर शाम तक जारी रहा. दूसरी तरफ समर्थन मूल्य पर 4 अप्रैल से खरीदी शुरू हुई है. जहां किसानों से उपज स्लॉट बुकिंग के अनुसार खरीदी जा रही है. इसके लिए किसानों से पहले स्लॉट की बुकिंग कराई जा रही है. स्लॉट की बुकिंग के बाद किसानों को उसके अनुसार चुने गए खरीदी केंद्र पर ही उपज तौल कराई जा रही है.
 
स्लॉट बुकिंग में हो रही है समस्या
 
इसके चलते खरीद केंद्रों के शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी इन केंद्रों पर बंपर आवक रिकार्ड नहीं की गई है. इसका मुख्य कारण किसान समर्थन मूल्य से अधिक भाव मंडी में मिलने की बात कह रहे हैं. वहीं कई किसानों का कहना है कि स्लॉट बुकिंग के दौरान समस्या हो रही है. समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए सरकार ने इस बार किसानों की सुविधा के लिए पहले स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की है, ताकि किसानों को जिस दिन का नंबर मिले, उस तारीख को वह संबंधित खरीदी केंद्र पर जाकर अपनी उपज बेच सकते हैं. लेकिन कई किसान ऐसे हैं जो कि पढ़े-लिखे बहुत कम है. इसके अलावा उनके घर परिवार में भी बहुत कम पढ़े-लिखे लोग हैं. इसकी वजह से उन्हें स्लॉट बुकिंग में काफी समस्या हो रही है.
 
सीहोर में बनाए गए हैं 203 खरीदी केंद्र
 
सीहोर में 203 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसान अपनी गेहूं की उपज बेच सकेंगे. लेकिन अभी तीन दिन के बाद भी आधे ही उपार्जन केंद्र शुरू हो सके हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि अभी किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचना शुरू नहीं किया है. अभी किसान जायद फसल मूंग की बोनी करने में व्यस्त हैं. किसान मंडी में दाम घटने के बाद भी अपनी उपज बेचने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं किसानों का कहना है कि शुरुआत में मंडी में शरबती को छोड़कर दूसरे गेहूं की वैरायटी के दाम भी अच्छी क्वालिटी होने पर 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिले थे. जबकि अब यह घटकर करीब 2,400 रुपए और इससे नीचे पहुंच गए हैं. हालांकि समर्थन मूल्य 2015 से अधिक है. इससे किसानों को फायदा हो रहा है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget