एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाईं गर्मी की छुट्टियां, अब इस तारीख से खुलेंगे सभी निजी और सरकारी स्कूल

MP School Open Date: मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान हैं, यही कारण है कि स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी है.

MP School News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब सरकारी और निजी स्कूल 20 जून 2023 से खुलेंगे. सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए ये स्पष्ट कर दिया. इस आदेश में स्कूलों के लेट खोलने की वजह भीषण गर्मी बताई गई है. स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में भीषण गर्मी और तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए, राज्य शासन की ओर से आंशिक संशोधन करते हुए 19 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया है.

यूनाइटेड नेशन ने 2023 से 2027 तक पूरी धरती के तापमान में वृद्धी की चेतावनी जारी की है. शायद इसका असर यूपी, बिहार और राजस्थान समेत मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. जहां स्कूलों में 19 जून तक के अवकाश घोषित कर दिए गए हैं. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तेज गर्मी के कारण स्कूल 15 जून के बजाए 20 जून 2023 से खोले जाएंगे.

चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना हुआ दुश्वार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस समय चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान हैं. इस दौरान पारा उछलकर 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. मालवा निमाड़ के खरगोन और बुंदेलखंड के ओरछा समेत कई पहाड़ी इलाकों में लोगों का धूप में निकला दुश्वार है. ऐसे में जब चुभती धूप और उमस से सभी परेशान हैं तो भला बच्चे इससे कैसे अछूता रह सकते हैं. शायद यही कारण है कि प्रशासन ने गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी है.

20 जून को खुलेंगे निजी और सरकारी स्कूल

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक के लिए घोषित किए गए थे. वहीं हर साल 16 जून यानी तय समय पर ही स्कूल खुलते आए हैं, लेकिन इस बार भीषण गर्मी के कारण प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी बढ़ा 19 जून तक कर दिया है. आमतौर पर गर्मी की वजह से मौसमी बीमारियां और डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे अधिक बच्चों में ही होता है. प्रशासन के इस फैसले से पैरेंटस ने राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें: MP News: संयुक्त राष्ट्र ने भी माना इंदौर की सफाई का लोहा, UNEP के डायरेक्टर ने तारीफ में कही ये बात

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget