एक्सप्लोरर

MP News: सिंगरौली के बुजुर्ग ने DM से पूछा, 'साहब बताओ मैं जिंदा हूं या मर गया?' सवाल सुन जिलाधिकारी के उड़े होश

गांव में रामू साकेत केवल एक ही व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें कागजों पर मुर्दा बता दिया गया है, बल्कि कई ऐसे जिंदा लोग हैं जो मृत घोषित किया गया है. इन लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा.

Singrauli News: अजीब खेल है राजस्व विभाग का... जिंदा को मुर्दा कर देते हैं. फिर मुर्दा फरियाद लेकर खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश में लगा रहता है. सुनने में यह अजीब लग रहा होगा, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले के नेवारी गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग रामू साकेत को कागजों में मृतक दिखा दिया गया है और अब वे आलाअधिकारियों के पास गुहार लगा रहे हैं कि 'मैं जिंदा हूं'. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…

यह मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील के ग्राम नेवारी ग्राम का है. यहां बुजुर्ग रामू साकेत को सरकारी कागजों में मृतक दिखा दिया था. यहां तक की उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था. जब बुजुर्ग ने सरकारी योजना के तहद भूमिहीन होने की वजह से अपने लिये जमीन की मांग की तो अधिकारियों ने बताया कि इस नाम का तो व्यक्ति तो कई साल पहले ही मर चुका है. बुज़ुर्ग इस बात को सुनकर दंग रह गए. अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं.

डीएम ने दिए जांच के आदेश 
डीएम के पास बुजुर्ग रामू साकेत अब अपने आपको जिंदा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. सिंगरौली डीएम के पास उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया है और बताया है कि वे जिंदा हैं और कागजों में इसे दुरुस्त किया जाए. उधर, इस विषय में जब जिला अधिकारी अरुण परमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. जांच की जाएगी और लापरवाही करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी.

सरपंच सचिव की लापरवाही 
सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा सिर्फ रामू तक ही सीमित नहीं, बल्कि गांव के कई अन्य ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है. डीएम की जनसुनवाई में चितरंगी ब्लॉक के खुरमुचा गांव की रहने वाली ज्योति शरण तिवारी भी रामू की तरह अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए डीएम से गुहार लगाने के लिए पहुंच गई. बोली- साहब मुझे भी सचिव सरपंच ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है. सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावा, अन्य भी किसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका. साहब कागजों में जिंदा करा दीजिए.

 रिपोर्ट- देवेंद्र पाण्डेय

यह भी पढ़ें: Global Investors Summit 2023: PM मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, कहा- 8 साल में बढ़ी रिफॉर्म की स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget