एक्सप्लोरर

Neemuch News: हवलदार कर रहा था अफीम तस्करी के जरिए ब्लैकमेलिंग की तैयारी, अब हुआ सस्पेंड

मध्य प्रदेश के नीमच में हवलदार तस्करी के मामले में कुछ लोगों को ब्लैकमेल करने की रणनीति बना रहा था. फिलहाल जांच प्रभावित न हो, इसके लिए पाटीदार को निलंबित कर दिया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच में डेढ़ साल से पदस्थ प्रमोद पाटीदार के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी. वह मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कुछ लोगों को ब्लैकमेल करने की रणनीति बना रहा था. इस पूरे घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है. नारकोटिक्स विंग के प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रमोद पाटीदार निलंबित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस मामले की जांच आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया जाएगा. जिसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी. फिलहाल जांच प्रभावित न हो, इसके लिए पाटीदार को निलंबित कर दिया गया है.

वीडियो हो रहा वायरल
हेड कांस्टेबल प्रमोद पिछले 10 साल से नारकोटिक्स विंग में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल था. प्रमोद का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह किसी व्यक्ति से पैसा लेकर तस्करों को फंसाने और अफीम तस्करी करने वालों को छोड़ने की बात कहते दिखाई दे रहा है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि रात के अंधेरे में अफीम कम और ज्यादा भी की जा सकती है. इतना ही नहीं पैसा देने पर आरोपियों की संख्या घटाई-बढ़ाई भी जा सकती है.

क्या कहा प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी ने?
यह वीडियो भले ही दीपावली पर्व के पहले का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इस वीडियो में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बनाई गई स्टेट नारकोटिक्स विंग की कार्रवाई पर कुछ सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि यह वीडियो प्रमोद के किसी परिचित ने ही बनाया है. वह अक्सर प्रमोद के साथ देखा गया है. अभी वीडियो बनाने वाले की भी तलाश की जा रही है. तिवारी ने अभी बताया कि प्रमोद पिछले डेढ़ साल में हुई कई कार्रवाई में टीम के साथ शामिल रह चुका है. 

तीन लोगों को फंसाना चाहता था प्रमोद
वीडियो में प्रमोद और एक अन्य व्यक्ति के बीच जो बातचीत हो रही है. उसमें स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि 3 लोगों को फंसाना है और नकली खरीदार बनकर अफीम खरीदने उनका आदमी जाएगा. 3 लोगों को बस स्टैंड पर बुलाया जाएगा. जहां उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया जाएगा. इसके अलावा यह भी बातचीत हो रही है कि मोटरसाइकिल पर ही बैठा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा. हालांकि रात में होने वाले इस ऑपरेशन में पैसा मिलने पर आरोपियों की संख्या भी कम हो जाएगी. इसके अलावा अफीम की क्वालिटी को भी कम किया जा सकेगा.

इस पूरी बातचीत में प्रमोद एक तीन सितारा अधिकारी के छुट्टी पर होने की बात बोलकर यह कहता नजर आ रहा है कि तीन सितारा अधिकारी की जानकारी मामला देना होगा. प्रमोद यह बात अच्छी तरह पता है कि मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामले उप निरीक्षक या इससे ऊपर रैंक का अधिकारी ही सीधे कार्रवाई कर सकता है. जिन किसानों को फंसाने की बात चल रही है,  उनकी तरफ से भी कोई शिकायत अधिकारियों के पास नहीं पहुंची है.

MP Politics: सीएम शिवराज सिंह चौहान का कमलनाथ पर तंज, कहा- सवेरे-सवेरे उड़ जाती है उनके ट्विटर की चिड़िया

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget