एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर में जल्द खुलेगा मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, नॉर्मल डिलीवरी कराने की दी जाएगी ट्रेनिंग

Jabalpur News: क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक के मुताबिक सामान्य प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर अमेरिका का गैर सरकारी संगठन जपाइगो देश भर में ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोल रहा है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में अगले डेढ़ से दो माह के भीतर नेशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (NMTI) खुल जाएगा. फिलहाल देश भर में सिर्फ 6 नेशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स खोले जा रहे हैं, जिसमें जबलपुर का भी चयन किया गया है. इस बीच ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यूनिसेफ (UNICEF) के साथ दिल्ली (Delhi) से अधिकारियों की एक टीम जबलपुर पहुंची. टीम ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ शासकीय नर्सिंग कॉलेज और एल्गिन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया.

क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक डॉ. एस एस मिश्रा के मुताबिक सामान्य प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर सहयोगी की भूमिका निभा रहे अमेरिका के गैर सरकारी संगठन जपाइगो देश भर में ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खोल रहा है. नेशनल मिडवायफरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के लिए जबलपुर का चयन यहां के रानी दुर्गावती महिला चिकित्सालय (एल्गिन हॉस्पिटल) में उप्लब्ध सुविधाओं को देखते हुए किया गया है. इंस्टिट्यूट में प्रत्येक सत्र में देश के अलग-अलग राज्यों के एमएससी नर्सिंग के 30 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा और मास्टर ट्रेनर के तौर पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा.

छात्रों को ये देंगे ट्रेनिंग  

डॉ एस एस मिश्रा के मुताबिक ये इंस्टिट्यूट एल्गिन हॉस्पिटल परिसर में संचालित नर्सिंग कॉलेज के अधीन होगा. इंस्टिट्यूट में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों की आवासीय व्यवस्था जिला चिकित्सालय परिसर में की जाएगी. नेशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से प्रशिक्षित छात्र मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने राज्यों में जाकर मिडवाइफरी का कोर्स कर रहे छात्रों को प्रशिक्षण देंगे.अधिकारियों ने बताया कि इसका मकसद महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए प्रेरित करना है. साथ ही इसकी ट्रेनिंग देना है कि कैसे गर्भवती महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया जाए.

ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को 45 से 60 दिन में करना है शुरू

उन्होंने बताया कि इसके लिए ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में मशीनें भी स्थापित की जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि यूनिसेफ और दिल्ली से आई टीम ने हॉस्पिटल और नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया है और जो कुछ भी कमियां यहां देखी गई है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, क्योंकि भारत सरकार से निर्देश है कि इस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को 45 से 60 दिन में शुरू करना है.

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश की मदद से चलती है दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो, जानें- चौंकाने वाला फैक्ट

Indore News: मालेगांव बम धमाकों का इंदौर निवासी गवाह कर रहा अपनी सुरक्षा की मांग, बताया जान को खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget