एक्सप्लोरर

MP में जारी बारिश का दौर, तालाब-नदी और बांध हुए लबालब, सिंचाई और बिजली उत्पादन सहित सारी चिंताएं खत्म

MP Rain News: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून के सीजन में 9 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. तालाब-नदी और बांधों के पानी से भरने से सिंचाई और बिजली उत्पादन सहित सारी चिंताएं खत्म हो गई है.

MP News: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही अच्छी बारिश का दौर जारी है. प्रदेश में सामान्य से 9 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है. लगभग सभी डैम लबालब हो गए है. प्रदेश में सिंचाई, पेयजल एवं विद्युत उत्पादन के लिए पर्याप्त जल मिलता रहेगा. प्रदेश के प्रमुख बांधों में जलभराव की स्थिति 87 प्रतिशत से अधिक है. रिजरवायर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम में चिन्हित 282 प्रमुख बांधों में 199 बांधों में जल भराव 90 प्रतिशत से अधिक है. 

प्रदेश के सभी प्रमुख बेसिन में बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी वर्षा के पूर्वानुमान, पानी की आवक और बांधों के गर्वनिंग लेविल के दृष्टिगत बांध के गेटों का संचालन किया जा रहा है.

इस मानसून में 9 प्रतिशत अधिक बारिश
मानसून 2024 में मध्य प्रदेश में 929.6 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है. जो प्रदेश की औसत वर्षा से 9 प्रतिशत अधिक है. राज्य के पूर्वी हिस्से में औसत से 4 प्रतिशत अधिक एवं पश्चिमी हिस्से में औसत से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश में अच्छे मानसून से राज्य के प्रमुख बांधों में जल भराव की स्थिति बहुत अच्छी है.

विगत वर्ष मध्य प्रदेश में वास्तविक वर्षा 738.9 मिमी दर्ज हुई थी, जो कि औसत वर्षा से 14 प्रतिशत कम थी. पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 प्रतिशत कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी. विगत वर्ष में आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश के प्रमुख बांधों में लगभग 67.83 प्रतिशत औसत जलभराव था. जबकि चालू वर्षाकाल में अच्छे मानसून से प्रदेश के प्रमुख बांधो में जलभराव की स्थिति लगभग 90 प्रतिशत है.

सभी डैम पानी से हुए लबालब
नर्मदा बेसिन अंतर्गत प्रमुख बांधों में लगभग सभी अपने पूर्ण भराव की स्थिति में है. जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध 101.52 प्रतिशत, रायसेन जिले में बारना 94.34 प्रतिशत, नर्मदापुरम में तवा बांध 97.50 प्रतिशत, सीहोर में कोलार बांध 99.33 प्रतिशत, खंडवा में इंदिरा सागर बांध 93.25 प्रतिशत एवं ओंकारेश्वर बांध 59 प्रतिशत जलभराव की स्थिति में है. इस प्रकार नर्मदा बेसिन में अच्छी मानसून गतिविधियों से प्रदेश में बेसिन अंतर्गत प्रमुख बांधों में पर्याप्त जल भंडारण संभव हो पाया है. 

कहां कितना है पानी? 
वैनगंगा बेसिन अंतर्गत प्रदेश के प्रमुख बांधो में पेंच छिंदवाड़ा 96.91 प्रतिशत, संजय सरोवर सिवनी 97.97 प्रतिशत एवं बालाघाट स्थित राजीव सागर 97.23 प्रतिशत जल भराव में है. बेसिन में औसत से अधिक वर्षा होने से सभी वृहद एवं मध्यम बांध शत-प्रतिशत भराव के निकट है. प्रदेश के गंगा बेसिन अंतर्गत निर्मित बड़ी परियोजनाओं में शहडोल स्थित बाणसागर 94.55 प्रतिशत एवं महान जिला सीधी 90.66 प्रतिशत जलभराव को प्राप्त कर चुके है.

माही एवं ताप्ती बेसिन में निर्मित प्रमुख बांध यथा पारसडोह 97.11 प्रतिशत माही मैन और माही सब्सीडरी बांध कमश 90.66 प्रतिशत, 97 प्रतिशत जल भराव को प्राप्त कर चुके हैं.

बेतवा बेसिन में निर्मित सभी प्रमुख वृहद बांध अपने पूर्ण भराव की स्थिति में है. जिसके अंतर्गत भोपाल जिले में स्थित केरवा एवं कलियासोत बांध में 98.44 प्रतिशत जल भराव हो जाने के उपरांत इनके गेट से अगस्त माह में निकासी की गई है. इसी तरह इस बेसिन अंतर्गत अन्य प्रमुख बांधों यथा सम्राट अशोक सागर हलाली 98.68 प्रतिशत, संजय सागर बांध 99.74 प्रतिशत, राजघाट 84.09 प्रतिशत में भी पर्याप्त जल भंडारण हो गया है.

चंबल बेसिन के प्रमुख वृहद बांध पूर्ण भराव की स्थिति के निकट पहुंच रहे है. गांधी सागर बांध 87.78 प्रतिशत, मोहनपुरा 93.45 प्रतिशत, कुण्डलिया 92.67 प्रतिशत एवं शेष अन्य में भी पर्याप्त जल भंडारण हो गया है. प्रदेश के शेष बेसिन जैसे सिंध, केन, धसान में भी बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी वर्षा से जल की अच्छी आवक हुई है.

ग्वालियर चंबल संभाग में सिंध बेसिन पर स्थित आवदा बांध 100 प्रतिशत, हरसी 102 प्रतिशत, अपर काकेटो 87 प्रतिशत, काकेटो 101 प्रतिशत, मड़ीखेड़ा 95 प्रतिशत, मोहिनी पिक अप वेयर 97.69 प्रतिशत भराव की स्थिति में है. धसान बेसिन में बाणसुजारा बांध 96.27 प्रतिशत एवं पन्ना में पवई 62.38 प्रतिशत जलभराव में है.

यह भी पढ़ें: पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलने पर MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: 'दहेज का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि...', समर्थ के वकील का बड़ा दावा
ट्विशा शर्मा केस: 'दहेज का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि...', समर्थ के वकील का बड़ा दावा
ट्विशा शर्मा का भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने नम आंखों से दी मुखाग्नि
ट्विशा शर्मा का भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने नम आंखों से दी मुखाग्नि
12 मई को आप कहां थे... ट्विशा शर्मा की मौत के राज खोलेंगे ये 20 सवाल, जिनके समर्थ सिंह नहीं दे रहा जवाब
12 मई को आप कहां थे... ट्विशा शर्मा की मौत के राज खोलेंगे ये 20 सवाल, जिनके समर्थ सिंह नहीं दे रहा जवाब
13 दिन बाद आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
13 दिन बाद आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने
बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Mental Health Crisis: हर 8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, 43 सेकंड में 1 सुसाइड, WHO के आंकड़े हैं खौफनाक
हर 8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, 43 सेकंड में 1 सुसाइड, WHO के आंकड़े हैं खौफनाक
Embed widget